अररिया के दिव्यांशु कश्यप व सुमित बरनवाल को मिला 'यंग एजुकेशन इनोवेटर्स अवॉर्ड'

दिव्यांशु कश्यप एवं सुमित बरनवाल को 'यंग एजुकेशन इनोवेटर्स अवॉर्ड' प्रदान करते हुए.
स्टूडेंट्स करियर प्लेटफॉर्म (एससीपी) के संस्थापक दिव्यांशु कश्यप और सुमित बरनवाल को शिक्षा क्षेत्र में उनके नवाचार और योगदान के लिए "यंग एजुकेशन इनोवेटर्स अवॉर्ड" से सम्मानित किया गया है. सीमांचल क्षेत्र में शिक्षा को बेहतर बनाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है.
अररिया : राजधानी पटना के ताज सिटी सेंटर में आयोजित "बिजनेस इन बिहार (बीआईबी) आइकॉनिक पर्सनैलिटी ऑफ बिहार 2026" के तीसरे संस्करण में स्टूडेंट्स करियर प्लेटफॉर्म (एससीपी) के संस्थापक दिव्यांशु कश्यप और सुमित बरनवाल को शिक्षा क्षेत्र में नवाचार एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए "यंग एजुकेशन इनोवेटर्स अवॉर्ड" से सम्मानित किया गया.
समारोह में मुख्य अतिथि अभिनेत्री ईशा देओल ने दोनों युवा शिक्षाविदों को सम्मान प्रदान किया. यह सम्मान सीमांचल, विशेषकर अररिया जिले में शिक्षा के क्षेत्र में किए गए नवाचार, विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन और बेहतर शैक्षणिक परिणामों के आधार पर दिया गया.
पिछले छह वर्षों में स्टूडेंट्स करियर प्लेटफॉर्म ने सीमांचल में अपनी अलग पहचान बनाई है. संस्थान के अनुसार अब तक यहां से आठ जिला टॉपर और चार राज्य स्तरीय रैंकर्स तैयार हुए हैं. इसके अलावा नीट, जेईई, जेईई एडवांस्ड, बीसीईसीई और सीयूईटी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में भी विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है.
हालिया परिणामों में सीयूईटी-2026 में देव राज ने 917 अंक, आंचल गुप्ता ने 567 अंक और सुहानी कुमारी ने 507 अंक प्राप्त किए. वहीं बीसीईसीई-2026 में आंचल गुप्ता ने राज्य स्तर पर आठवीं, ज्योति कुमारी ने 29वीं और राजा कुमार ने 61वीं रैंक हासिल की. इसके अलावा जेईई एडवांस्ड, जेईई मेन, यूजीईएसी और नीट परीक्षाओं में भी संस्थान के विद्यार्थियों ने सफलता दर्ज की.
सम्मान प्राप्त करने के बाद सुमित बरनवाल ने कहा कि यह उपलब्धि एससीपी की पूरी टीम, शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों के विश्वास तथा सहयोग का परिणाम है. वहीं दिव्यांशु कश्यप ने कहा कि यह सम्मान उन्हें बिहार के विद्यार्थियों के लिए और बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By विपुल विश्वास
विपुल विश्वास प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सिकटी (अररिया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










