शराब बरामदगी मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में

Updated:
विज्ञापन
नरपतगंज पुलिस ने शराब  बरामद मामले के नामजद एक आरोपी को किया गिरफ्तार | Prabhat Khabar Network

नरपतगंज पुलिस ने शराब  बरामद मामले के नामजद एक आरोपी को किया गिरफ्तार | Prabhat Khabar Network

नरपतगंज थाना पुलिस ने शराब तस्करी के मामले में एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

विज्ञापन

अररिया : नरपतगंज थाना पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर शराब बरामदगी मामले के एक फरार नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान देवीगंज निवासी हकरू ऋषिदेव, पिता रतिलाल ऋषिदेव के रूप में हुई है.

थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध शराब बरामदगी के मामले में नरपतगंज थाना कांड संख्या 51/2023 दर्ज है. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी.

उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद उसे थाना लाकर पूछताछ की गई. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में अररिया न्यायालय भेज दिया गया.

थानाध्यक्ष ने कहा कि शराब तस्करी और अवैध कारोबार में शामिल लोगों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा. फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है.


विज्ञापन
संजीव कुमार यादव

लेखक के बारे में

By संजीव कुमार यादव

संजीव कुमार यादव प्रिंट माध्यम में 16 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. नरपतगंज (अररिया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन