नीति आयोग के सीईओ बने अनुराग जैन, फारबिसगंज के जैन समाज में खुशी की लहर

Updated:
विज्ञापन
नीति आयोग के चीफ एग्जीक्यूटिव अफसर के पद पर नियुक्त होने वाले अनुराग जैन का तस्वीर | Prabhat Khabar Network

नीति आयोग के चीफ एग्जीक्यूटिव अफसर के पद पर नियुक्त होने वाले अनुराग जैन का तस्वीर | Prabhat Khabar Network

नीति आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के रूप में अनुराग जैन की नियुक्ति पर फारबिसगंज के जैन समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है. समाज के विभिन्न संगठनों और पदाधिकारियों ने इसे गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं.

विज्ञापन

अररिया जिले के फारबिसगंज में नीति आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पद पर अनुराग जैन की नियुक्ति का जैन समाज ने स्वागत किया है. समाज के विभिन्न संगठनों और पदाधिकारियों ने इसे गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए अनुराग जैन को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं.

जैन समाज ने जताया हर्ष

सकल जैन समाज के संयोजक बछराज राखेचा, दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष विनोद सरावगी, श्री जैन श्वेतांबर मंदिर मार्गी सभा के अध्यक्ष मूलचंद गोलछा, श्री जैन तेरापंथी सभा के अध्यक्ष महेंद्र वेद तथा श्री साधु मार्गी जैन सभा के अध्यक्ष ओम डोसी ने अनुराग जैन की नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि यह पूरे जैन समाज के लिए गर्व और सम्मान का विषय है.

राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाने की उम्मीद

समाज के प्रतिनिधियों ने विश्वास जताया कि अनुराग जैन के नेतृत्व में नीति आयोग देश के विकास और नीति निर्माण की दिशा में प्रभावी भूमिका निभाएगा. उन्होंने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनकी प्रशासनिक क्षमता और अनुभव का लाभ देश को मिलेगा.

कई लोगों ने दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर मांगीलाल गोलछा, धिरेंद्र दुगड, पवन सरावगी, मनोज भंसाली, बंटी राखेचा, विनोद सेठिया, संदीप झावक, भास्कर महनोत, आलोक दुगड, नितेश धनावत, पंकज नाहटा, प्रभा सेठिया, नीलम बोथरा, राजकुमारी जैन, समता दुगड़, कल्पना सेठिया, कुसुम भंसाली, सविता महनोत, सुनीता जैन और अनामिका झावक सहित कई लोगों ने अनुराग जैन को शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की मंगलकामना की.


विज्ञापन
कलीमउद्दीन

लेखक के बारे में

By कलीमउद्दीन

कलीमउद्दीन प्रिंट माध्यम में 24 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन