इवीएम प्रदर्शन केंद्र स्थापित

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 30 Jul 2025 8:13 PM

विज्ञापन

मतदाताओं को इवीएम के उपयोग के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन

अररिया. बिहार विधानसभा चुनाव की सफलता को लेकर इवीएम के प्रयोग के प्रति आम मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से जिला व अनुमंडल स्तर पर इवीएम प्रदर्शन केंद्र स्थापित किया गया है. इसके माध्यम से आम मतदाताओं को इवीएम व वीवीपैट के प्रयोग की जानकारी दी जा रही है. साथ ही आगामी चुनाव में बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए मतदाताओं को प्रेरित किया जा रहा है. अररिया जिला अंतर्गत अररिया सदर व फारबिसगंज अनुमंडल में इवीएम प्रदर्शन केंद्र स्थापित किया गया है, इवीएम प्रदर्शन केंद्र पर बैलट यूनिट, कंट्रोल यूनिट व वीवीपैट, उपलब्ध है. साथ ही इवीएम के जानकार कर्मियों की इसमें प्रतिनियुक्ति की गयी है. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर स्थापित इन इवीएम प्रदर्शन केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन व वीवीपैट की जानकारी देते हुए मॉक वोट डालकर उन्हें इवीएम व वीवीपैट की मदद से मतदान प्रक्रिया से अवगत कराया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन