पैक्स अध्यक्ष को चुनाव चिह्न आवंटित
Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 13 Apr 2026 6:59 PM
तीन प्रत्याशी मैदान में
फारबिसगंज. पैक्स निर्वाचन 2026 के तहत प्रखंड के महज 01 ढोलबज्जा पैक्स में पैक्स अध्यक्ष व प्रबंध कारिणी समिति सदस्य का आगामी 20 अप्रैल को होने वाले चुनाव को लेकर अभ्यर्थियों को बीडीओ संजय कुमार ने चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया गया है. चुनाव चिह्न का आवंटन होने के बाद ढोलबज्जा पैक्स चुनाव में पैक्स अध्यक्ष पद पर व प्रबंध कारिणी समिति सदस्य पद पर चुनाव लड़ने व किस्मत आजमाने वाले सभी प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए चुनाव प्रचार में जुट गये हैं. प्रखंड पैक्स निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार ढोलबज्जा में आगामी 20 अप्रैल को होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर विगत 08 व 09 अप्रैल को नामांकन, 10 व 11 अप्रैल को संवीक्षा के बाद 13 अप्रैल सोमवार को अभ्यर्थिता वापसी के बाद चुनाव मैदान में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के बीच प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी ने चुनाव चिह्न आंवटन कर दिया गया. अध्यक्ष पद पर 03 अभ्यर्थी व प्रबंध कारिणी सदस्य पद पर 15 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में है. बताया जाता है कि 20 अप्रैल को मतदान होगा. जबकि 21 अप्रैल को मतगणना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










