ePaper

कांग्रेस के पूर्व विधायक की धर्मपत्नी दुर्गा देवी का निधन, मनिहारी घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

Updated at : 26 Nov 2025 10:44 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस के पूर्व विधायक की धर्मपत्नी दुर्गा देवी का निधन, मनिहारी घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

भरगामा प्रखंड क्षेत्र के सिरसिया कला निवासी व अररिया के प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार से जुड़ी स्व श्रीदेव झा (पूर्व कांग्रेस विधायक) की धर्मपत्नी श्रीमती दुर्गा देवी का मंगलवार देर रात पूर्णिया स्थित अपने निज आवास पर निधन हो गया.

विज्ञापन

भरगामा. भरगामा प्रखंड क्षेत्र के सिरसिया कला निवासी व अररिया के प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार से जुड़ी स्व श्रीदेव झा (पूर्व कांग्रेस विधायक) की धर्मपत्नी श्रीमती दुर्गा देवी का मंगलवार देर रात पूर्णिया स्थित अपने निज आवास पर निधन हो गया. वह 98 वर्ष की थी व लंबे समय से उम्रजनित बीमारी से पीड़ित थी. बुधवार को उनका अंतिम संस्कार मनिहारी घाट पर किया गया. जहां परिवार व सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति में विधिवत दाह संस्कार संपन्न हुआ. अंतिम यात्रा में ललन झा, बीकू झा, जयप्रकाश झा, बमभोली झा, संजीव झा, पिंटू झा, राजा झा, गनू झा सहित बड़ी संख्या में परिजन शामिल हुए. स्व दुर्गा देवी अपने पीछे छह पुत्र व तीन पुत्री का भरा-पूरा परिवार छोड़ गयी हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्गा देवी अत्यंत सरल स्वभाव, सौम्य चरित्र व नेक विचारों के लिए पूरे क्षेत्र में सम्मानित थी. उन्होंने अपने जीवनकाल में परिवार व समाज के बीच एक आदर्श महिला के रूप में पहचान बनाया था. उनके निधन पर सांसद प्रदीप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा, नरपतगंज विधायक देवंती यादव, चंद्रशेखर सिंह बब्बन, कवि विधु शेखर, शंकर झा बाबा, भाजपा नेता अशोक कुमार सिंह, सितांशु शेखर पिंटू, राजकुमार गुप्ता, मंडल अध्यक्ष नित्यानंद मेहता, कौशल सिंह भदौरिया, मिथिलेश कुमार भारती व मुखिया प्रतिनिधि रामकुमार साह ने परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना व्यक्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन