डॉ आंबेडकर देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत

Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 13 Apr 2026 8:13 PM

विज्ञापन

डॉ आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन

फारबिसगंज. भाजपा फारबिसगंज द्वारा नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद मिंटू की अगुवाई में डॉ आंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर स्थानीय आंबेडकर चौक स्थित उनकी प्रतिमा स्थल व उनके आस पास स्वच्छता अभियान चलाया. वहीं दीप प्रज्वलित कर श्रद्धा पूर्वक नमन किया. इस मौके पर भाजपा नेता प्रवीण कुमार ने कहा कि भाजपा सेवा हीं संकल्प के साथ देश के महापुरुषों व शहीदों को उचित सम्मान देने के अवसर के रूप में मना रही है. इसी के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं को राष्ट्र निर्माण में अपना अहम योगदान देने वाले महापुरुषों व शहीदों के विचार से प्रेरणा लेकर विकसित भारत के निर्माण सक्रिय योगदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. वहीं विधानसभा प्रभारी रंजीत मिश्रा, पूर्व मुख्य पार्षद गुंजन सिंह, नगर पार्षद सह महिला मोर्चा नेत्री चांदनी सिंह, नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद मिंटू, नगर महामंत्री शिवानी सिंह, वार्ड पार्षद संजय रजक सहित ने कहा कि डॉ आंबेडकर देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है. इसलिए जयंती के पूर्व संध्या पर स्वच्छता अभियान सह दीप प्रज्वलन देश के महापुरुषों को प्रति सम्मान देने को समर्पित है. इस मौके पर जिला मंत्री चंद्रकला राय, पूर्व नगर अध्यक्ष रजत सिंह, धीरज पासवान, शिव राम शर्मा, प्रदीप कनोजिया, किशन शर्मा, आदर्श गोयल, अमल ओझा, विपिन जयसवाल, श्याम मंडल सहित अन्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन