पुलिस लाइन में हुई दीदी की रसोई की शुरुआत

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 25 Jul 2025 8:54 PM

विज्ञापन

डीएम व एसपी ने संयुक्त रूप से किया उद्घाटन

विज्ञापन

अररिया. पुलिस लाइन अररिया में दीदी की रसोई की शुरुआत शुक्रवार को हुई. दीदी की रसोई का विधिवत उद्घाटन जिलाधिकारी अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक अंजनि कुमार व जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक नवीन कुमार ने संयुक्त रूप से किया. इस मौके पर मौजूद अधिकारियों ने मौके पर दीदियों की शुभकामनाएं दी. मौके पर बड़ी दर्जनों पुलिस कर्मी, जीविका दीदी व अन्य मौजूद थे. पुलिस लाइन में दीदी की रसोई का संचालन शुरू होने से पुलिस कर्मियों को घर जैसा पौष्टिक व स्वच्छ भोजन उपलब्ध हो सकेगा. जीविका दीदियों को आत्मनिर्भर बनाने की इस पहल से दीदियों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराना है. गौरतलब है कि सदर अस्पताल, अनुमंडल अस्पताल फारबिसगंज, एससी-एसटी विद्यालय फारबिसगंज में पूर्व से दीदी की रसोई सफलता पूर्वक संचालित है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन