नशे के विरुद्ध करें नियमित छापेमारी
Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 23 Apr 2026 7:33 PM
लंबित कांडों की सर्किल इंस्पेक्टर ने की समीक्षा
परवाहा. गुरुवार को रानीगंज सर्किल इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह ने अपर पुलिस महानिदेशक सीआइडी पटना व पुलिस अधीक्षक अररिया के निर्देशानुसार रानीगंज थाना में कांडों की समीक्षा की. बारी-बारी से कांडों का अनुसंधानकर्ताओं से कांड के बारे में जरूरी जानकारी लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिये. लंबित यूडी कांड सहित अन्य लंबित कांडों का जल्द निष्पादन करने, नशा के विरुद्ध नियमित छापेमारी करने, फरार आरोपियों की धरपकड़ करने, नियमित वाहन जांच करने, थाना क्षेत्र में गश्ती तेज करने सहित अन्य जरूरी दिशा-निर्देश दिये. इस मौके पर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, मदन राय, सुरेंद्र कुमार, गौरीशंकर यादव, रवि प्रकाश द्विवेदी, शेख हसीना सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










