समृद्धि यात्रा के क्रम में आज अररिया पहुंचेंगे सीएम नीतीश कुमार

Updated at : 10 Mar 2026 7:14 PM (IST)
विज्ञापन
समृद्धि यात्रा के क्रम में आज अररिया पहुंचेंगे सीएम नीतीश कुमार

समृद्धि यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अररिया पहुंचेंगे. प्रस्तावित यात्रा को लेकर सभी जरूरी प्रशासनिक तैयारियां पूरी हो चुकी है.

विज्ञापन

– 54 करोड़ की लागत से बन कर तैयार पुलिस लाइन का करेंगे लोकार्पण -जिलेवासियों को करोड़ों रुपयों की विकास योजनाओं की देंगे सौगात अररिया. समृद्धि यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अररिया पहुंचेंगे. प्रस्तावित यात्रा को लेकर सभी जरूरी प्रशासनिक तैयारियां पूरी हो चुकी है. समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में अररिया पहुंचने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अररिया में करोड़ों रुपयों के योजनाओं की सौगात जिलेवासियों को देंगे. यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हेलीकॉप्टर से हरियाबाड़ा पहुंचेंगे. जहां करीब 54 करोड़ की लागत से बन कर तैयार अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस पुलिस लाइन का लोकार्पण करेंगे. हरियाबारा में बन कर तैयार पुलिस लाइन में प्रशासनिक भवन के अलावा प्रशिक्षण केंद्र, अस्पताल, स्कूल, महिला व पुरुष बैरक, पारिवारिक आवास, अधिकारियों व कर्मी आवास का निर्माण कराया गया है. इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला सड़क मार्ग से अररिया आरएस स्थित एएनएम, जीएनएम एंड पारा मेडिकल इंस्टीट्यूट भवन के निकट कोशी डेयरी प्रोजेक्ट पूर्णिया के अधीन दुग्ध शीतक केंद्र पहुंचेगें. जहां मुख्यमंत्री अधिक क्षमता वाले बड़े प्लांट का शिलान्यास करेंगे. जानकारी मुताबिक फिलहाल इस चिलिंग प्लांट की क्षमता 21 हजार लीटर प्रतिदिन है. इसे बढ़ाकर 50 हजार लीटर प्रतिदिन करने की योजना है. इसे लेकर विभागीय स्तर से एक करोड़ की राशि आवंटित की जा चुकी है. यहां जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों द्वारा अपना अलग-अलग स्टॉल लगाया गया है. मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया जाना है. सीएम नीतीश कुमार द्वारा आरएस में नवनिर्मित पारा मेडिकल संस्थान के हॉस्टल का उद्घाटन भी प्रस्तावित है. यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री द्वारा अधिकारियों के साथ विभिन्न विभागीय योजनाओं की समीक्षा का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है. अररिया में कार्यक्रम की समाप्ति के उपरांत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार किशनगंज के लिये रवाना होंगे. बुधवार को ही उनका किशनगंज दौरा का कार्यक्रम पूर्व निर्धारित है.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन