सीमा पार से चाइनीज बैट्री की हो रही तस्करी

कबाड़ की दुकान चाइनीज बैट्री खपाने का मुख्य जरिया
कुर्साकांटा. भारत नेपाल सीमा से इन दिनों चाइनीज बैट्री की तस्करी तेज होने से चर्चा जोरों पर रही कि आखिर चाइनीज बैटरी नेपाल में कहां से आता है व कैसे भारतीय क्षेत्र स्थित कबाड़ की दुकान तक पहुंच जाता है. हालांकि इस मामले का खुलासा भी तब हुआ जब कुछ दिनों पूर्व मेघा महतो टोला वार्ड संख्या 02 में नेपाल से साइकिल के जरिये चाइनीज बैट्री को लाने के क्रम में एक 25 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. युवक की मौत से लोगों में तस्करों के विरुद्ध आक्रोश के साथ स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल जरूर उठया गया. लेकिन अब तक तस्करों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं हो पायी है. जानकारी अनुसार भारत नेपाल सीमा पर भारतीय क्षेत्र में स्थित कबाड़ की दुकान चाइनीज बैट्री खपाने का मुख्य जरिया बना हुआ है. लेकिन हैरत इस बात की है कि एक कबाड़ की दुकान से प्रत्येक सप्ताह दो से तीन ट्रक कबाड़ के रूप में चाइनीज बैटरी निकलती रही है. सवाल है कि आखिर कबाड़ की चाइनीज बैटरी को भारतीय क्षेत्र में कहां खपाया जा रहा है, या फिर चाइनीज कबाड़ की बैटरी की आड़ में कहीं कुछ अन्य संदिग्ध कार्य तो नहीं किया जा रहा है. लेकिन सवाल यह भी है कि आखिर चाइनीज कबाड़ की बैट्री नेपाल के रास्ते व्यापक पैमाने पर भारतीय क्षेत्र में कैसे आ रहा है व जिम्मेदारी मौन क्यूं हैं. इधर सीमावर्ती क्षेत्रों में बने कबाड़ की दुकान इन दिनों सीमा पार की तस्करी का मुख्य जरिया बना हुआ है. चाइनीज बैटरी की तस्करी को लेकर थानाध्यक्ष कुआड़ी राजू कुमार ने बताया कि जानकारी मिल रही है. मामले को गंभीरता से देखा जा रहा है. मामला सत्य पाये जाने पर दोषी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




