ट्रैक्टर के धक्के से बालक की मौत, एक घायल

Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 22 Apr 2026 7:10 PM

विज्ञापन

मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम

विज्ञापन

पलासी. प्रखंड क्षेत्र के बिहारी-डव्वा मार्ग स्थित बिहारी गांव स्थित बांसझाड़ी मोड़ के समीप बुधवार को तेज रफ्तार मिट्टी लोड ट्रैक्टर की चपेट में आने एक बच्चे की मौत घटनास्थल पर ही गयी, वहीं एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल बालक को स्थानीय लोगों ने अस्पताल लाया. मृतक बालक की पहचान नरगा गांव के वार्ड संख्या 12 निवासी 12 वर्षीय शिवम कुमार पिता बबलू पासवान है. वहीं घायल बच्चा नरगा गांव के 13 वर्षीय अनंत कुमार पिता राजू कुमार है. बुधवार की सुबह से डव्वा से राजा ईंट भट्टा मालिक अर्जुन यादव किसान चौक से ट्रैक्टर से मिट्टी ला रहा था. इस क्रम में नरंगा गांव से उक्त दोनों बालक साइकिल से विद्यालय जा रहा था. विद्यालय से महज कुछ ही दूरी पर बांसझाड़ी मोड़ के समीप मिट्टी लदे ट्रैक्टर ने साइकिल में ठोकर मार दी. ठोकर लगने से शिवम कुमार की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. वहीं अनंत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल बालक को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल लाया गया. जहां स्थिति गंभीर है. वहीं परिजन व ग्रामीणों ने घटनास्थल पर शव को रखकर मुआवजे की मांग कर रहे थे. घटनास्थल की सूचना पर पलासी व जोकीहाट पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया. शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया. घटना की सूचना पर पूर्व मंत्री सह विधायक मो शहनवाज आलम, सर्किल इंस्पेक्टर दिनेश कुमार, जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव झा, स्थानीय पूर्व मुखिया योगेंद्र मोहन विश्वास, मुखिया बिरेंद्र पासवान सहित अन्य लोगों ने परिजनों को सांत्वना दी. थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी तक मृतक के परिजनों ने आवेदन नहीं दिया है. आवेदन मिलते ही कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन