अररिया आ रही बस यूपी में डायवर्सन से टकरायी, चार घायल, एक की मौत
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 17 Jul 2020 8:00 AM
अररिया आ रही बस यूपी में डायवर्सन से टकरायी, चार घायल, एक की मौत
अररिया: दिल्ली से अररिया आ रही एक बस उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में डायवर्सन से टकरा गयी. इस दुर्घटना में अररिया के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. जबकि एक अधेड़ की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. अधेड़ के शव व अन्य घायलों को निजी वाहन से अररिया लाया गया. जहां घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना पुलिस को मिलते ही शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेज दिया गया.
बताया जाता है कि धर्मगंज वार्ड नंबर आठ पलासी निवासी चंद्रेश्वर ऋषिदेव, मांगन ऋषिदेव, चंद्रर ऋषिदेव समेत पांच लोग हरियाणा से मजदूरी कर दिल्ली वाली बस में अररिया अपने घर लौट रहा थे. इसी दौरान नगलाखंगर फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश में बस संख्या यूपी 17 एटी 6370 अनियंत्रित होकर डायवर्सन से टकरा गयी. इस दुर्घटना में 50 वर्षीय चंदेश्वर ऋषिदेव की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.
जबकि उनके साथ अन्य लोग भी घायल हो गये. शव व घायलों को अररिया लाया गया. जहां इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. पुलिस को जानकारी मिलने के बाद शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेज दिया. जहां पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया. यह घटना मंगलवार की रात की बतायी जा रही है. इधर मृतक के परिजन गुर्जर ऋषिदेव, बुद्धू ऋषिदेव, जोगिंदर ऋषिदेव आदि ने बताया कि सभी लोग हरियाणा में मजदूरी करते थे. सभी लोग मजदूरी कर अपने घर लौट रहे थे. इधर मृतक के परिजनों में जहां आने की खुशी थी, वह खुशी मातम में बदल गयी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










