भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 23 Apr 2026 6:31 PM

विज्ञापन

इंडी गठबंधन के खिालफ की नारेबाजी

विज्ञापन

फारबिसगंज. संसद में महिला आरक्षण बिल का कांग्रेस सहित इंडी गठबंधन द्वारा विरोध करने के खिलाफ आक्रोशित भाजपा महिला मोर्चा के सदस्यों ने गुरुवार को स्थानीय स्टेशन चौक पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंक कर जमकर इंडी गठबंधन के दलों के विरुद्ध नारेबाजी की. इस मौके पर महिला मोर्चा नेत्री चांदनी सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा, नगर अध्यक्ष वीरेंद्र ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस सहित पूरे विपक्ष ने महिला को मिलने वाले अधिकार पर कुठाराघात किया. जिसका देश की आधी आबादी मुंहतोड़ जबाब देगी. महिलाओं के सपने व अरमानों को कुचलने वाले कांग्रेस सहित विपक्षी दलों को देश कभी माफ नहीं करेगा. मौके पर महिला मोर्चा नेत्री चांदनी सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा, भाजपा नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद, विधानसभा प्रभारी रंजीत मिश्रा, प्रवीण कुमार, युवा मोर्चा नेता गोलू सिंह, किशन शर्मा, महिला नेत्री नम्रता सिंह, जिला मंत्री चंद्र कला राय सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद थीं.

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन