Bihar News: लोजपा के युवा नेता के घर से गांजा का खेप बरामद, तस्कर की मां और भाई गिरफ्तार

Updated at : 08 Oct 2024 11:03 AM (IST)
विज्ञापन
araria smuggling news| Bihar News: Consignment of ganja recovered from the house of young LJP leader, smuggler's mother and brother arrested

तस्कर की मां पुलिस के गिरफ्त में

Bihar News: बिहार के अररिया में पुलिस ने युवा लोजपा (आर) के जिला उपाध्यक्ष के घर में छापेमारी कर पांच किलो 170 ग्राम गांजा बरामद की है. साथ हीं एक मापी करने वाला कंप्यूटर युक्त तराजू भी बरामद किया गया है.

विज्ञापन

Bihar News: नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा से सटे एसएसबी 56 वीं बटालियन के घूरना एसएसबी बीओपी कंपनी कमांडर प्रवीण प्रभाकर व घूरना थानाध्यक्ष संजय कुमार यादव के नेतृत्व में टीम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की है. गुप्त सूचना के आधार पर फुलकाहा थाना क्षेत्र के मानिकपुर पंचायत अंतर्गत भवानीपुर वार्ड संख्या पांच में युवा लोजपा (आर) के जिला उपाध्यक्ष के घर में छापेमारी कर पांच किलो 170 ग्राम गांजा बरामद की है. साथ हीं एक मापी करने वाला कंप्यूटर युक्त तराजू भी बरामद किया गया है.

छापेमारी करने पहुंचे घूरना थानाध्यक्ष संजय कुमार यादव व घूरना एसएसबी बीओपी कंपनी कमांडर प्रवीण प्रभाकर ने बताया कि घूरना से वाहन से पीछा करते हुए उसके घर पर पहुंचे. जहां गांजा तस्कर युवा लोजपा (आर) के जिला उपाध्यक्ष ललित कुमार पासवान पिता परमेश्वर पासवान ने कार से गांजा निकालकर अपनी मां को देकर घर के पीछे सुरसर नदी होते हुए भाग गया.

Also Read: ब्राउन शुगर खरीदने के लिए घर से नहीं मिला पैसा, तो बिहार के दो युवकों ने लगा ली फांसी

पुलिस की तलाशी में कमरे में पाया गया गांजा का खेप

इस दौरान पुलिस व एसएसबी ने आरोपित के सभी कमरों की तलाशी ली, जहां से प्लास्टिक में पैक कर गांजा रखा हुआ था. जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया व एक जगह से खुदरा आधा दर्जन गांजा की पुड़िया भी बरामद की है. इसके बाद पुलिस व एसएसबी जवानों ने करीब दो घंटे तक उसके सभी कमरों की तलाशी ली फिर बाद में डॉग स्क्वाड के सहयोग से भी घरों की तलाशी ली.

तस्कर की मां और भाई गिरफ्तार

इसके बाद युवा लोजपा जिला उपाध्यक्ष ललित कुमार पासवान की मां पार्वती देवी व उसके एक भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी महिला पार्वती देवी ने पुलिस व एसएसबी से बताया कि उसके पुत्र गांजा लाकर घर में रखा था. मामले को लेकर घूरना थानाध्यक्ष संजय कुमार यादव ने बताया कि आरोपित महिला व उसके छोटे पुत्र की मेडिकल जांच के बाद उसे मंगलवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेजा जायेगा.

ये वीडियो भी देखें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन