ब्राउन शुगर खरीदने के लिए घर से नहीं मिला पैसा, तो बिहार के दो युवकों ने लगा ली फांसी

Updated:
विज्ञापन
Patna News

Patna News (सांकेतिक तस्वीर )

Bihar Suicide News: नालंदा में पिछले एक सप्ताह में दो युवकों ने ब्राउन शुगर की लत की वजह से खुदकुशी कर ली है. बता दें कि यह मामला बिहार थाना क्षेत्र का है. युवक घर में ब्राउन शुगर के लिए 500 रुपए का डिमांड किया था, रुपए नहीं मिलने पर फांसी लगा आत्महत्या कर ली.

विज्ञापन

Bihar Suicide News: नालंदा में पिछले एक सप्ताह में दो युवकों ने ब्राउन शुगर की लत की वजह से खुदकुशी कर ली है. बता दें कि यह मामला बिहार थाना क्षेत्र का है. युवक घर में ब्राउन शुगर के लिए 500 रुपए का डिमांड किया था, रुपए नहीं मिलने पर फांसी लगा आत्महत्या कर ली. शौक से नशा करने वाले युवाओं को इसकी लत लग रही है. जिसके बाद वो कोई भी कीमत चुकाने को तैयार हैं.

नशे की लत में एक सप्ताह में 2 युवकों ने की आत्महत्या

बता दें कि 29 सितंबर को चण्डी थाना क्षेत्र के बाजार इलाके का एक 24 वर्षीय युवक गौरव कुमार ने इसलिए खुदकुशी कर ली कि वह ब्राउन शुगर और ऑनलाइन गेम की लत में जकड़ा हुआ था. जिसके कारण उसके ऊपर ज्यादा कर्ज हो गया था, इसलिए उसने खुद को कमरे में बंद कर फांसी लगा ली. वहीं, अब बिहार थाना क्षेत्र के भैसासुर निवासी गरीबन प्रसाद के 22 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार ने शनिवार की सुबह फांसी लगा अपनी जान दे दी. उसने ब्राउन शुगर के लिए घर में 500 रुपए की डिमांड की थी.

Also Read: बिहार में NDA की नई सरकार गिराने की रची गई थी साजिश, EOU ने किया खुलासा, अब ED की एंट्री

नशा का कारोबार ग्रामीण इलाकों में पसार रहा पांव

नशे का कारोबार सिर्फ बिहार शरीफ जिला में ही नहीं राजगीर और हिलसा अनुमंडल के साथ ग्रामीण इलाकों में भी तेजी से पांव पसार रहा है. बता दें कि तस्कर छोटे बच्चों और महिलाओं से इसकी बिक्री करवा रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक बच्चे शहर में घूम-घूम कर इसे बेच रहे हैं.

ये वीडियो भी देखें

विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन