एनडीए सरकार में बिहार हो रही तरक्की: जिलाध्यक्ष

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 20 Jul 2025 8:19 PM

विज्ञापन

चौतरफा विकास से लोगों को हो रहा लाभ

विज्ञापन

अररिया. भाजपा जिला कार्यालय में अररिया व जोकीहाट विधानसभा में बूथ सशक्तिकरण के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अकेला ने की. कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा मौजूद थे. बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को पार्टी द्वारा बूथ मंडल व शक्ति केंद्रों में चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों के विषय में विस्तार से बताया व कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लगातार हर क्षेत्र में तरक्की हो रही है. सामाजिक के साथ गरीब कल्याणकारी योजनाएं, युवाओं का भविष्य, किसानों का सुदृढ़ीकरण, नारी शक्ति को सम्मान के साथ हर क्षेत्रों में काम कर रही है. मौके पर जिला महामंत्री आकाश राज, जिला मंत्री कनकलता झा, पूर्व जिला महामंत्री सुरेंद्र झा, जिला मंत्री नीरज झा, विधानसभा प्रभारी रजत सिंह, विधानसभा संयोजक विकास भगत, जोकीहाट विधानसभा प्रभारी जुबेर आलम, विधानसभा संयोजक विवेक शाह, महलगांव के मुखिया सह भाजपा नेता संजय यादव, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष गंगा ऋषिदेव, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय भगत, मंडल अध्यक्ष अभिलाष ठाकुर, दीपक मंडल, अरुण सिंह, अजय नंदन ठाकुर, रामानंद शाह, संतोष मंडल, मनोज विश्वास, विनोद यादव, मंडल के महामंत्री, मंडल के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.15

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन