सुंदरनाथ धाम में आयोजित अष्ट्याम समाप्त

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 03 Dec 2025 6:29 PM

विज्ञापन

कीर्तन मंडली को किया सम्मानित

विज्ञापन

कुर्साकांटा. ऐतिहासिक शिव मंदिर सुंदरनाथ धाम परिसर में आयोजित अष्ट्याम संकीर्तन का बुधवार की संध्या झांकी के साथ समापन हुआ. अष्ट्याम संकीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा. जानकारी देते पूर्व आपदा प्रबंधन मंत्री विजय कुमार मंडल के पुत्र मोहन मंडल ने बताया कि संकल्पित 48 घंटे का अष्ट्याम संकीर्तन का आयोजन किया गया. जिसमें कुल छह कीर्तन मंडली ने हिस्सा लिया. कीर्तन मंडली में बटराहा, मेंहदीपुर, करहिया, डुमरिया, सोनापुर व कपड़फोड़ा का कीर्तन मंडली शामिल रहें. बताया कि अष्ट्याम संकीर्तन के समापन पर झांकी का आयोजन किया गया. झांकी कार्यक्रम की अध्यक्षता कोषाध्यक्ष प्रणव गुप्ता ने की तो मंच संचालन की जिम्मेदारी न्यास समिति के सदस्य हेरम सिंह ने बखूबी निर्वहन किया. जिसमें शामिल कीर्तन मंडली को नकदी समेत अंगवस्त्र व अन्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया. मौके पर प्रणव गुप्ता, भाजपा युवा नेता जोशी मंडल, मुखिया प्रतिनिधि महेश साह, अरविंद मंडल, विजय केशरी, रामदेव सरदार, श्याम राम, हरिलाल दास, महंत सिंहेश्वर गिरी, ज्योतिषाचार्य बिपिन ठाकुर, पंडित मनोज झा व बिनोद झा, विक्की मंडल, ललन मंडल, मनोज मंडल, मुरली मंडलज सीताराम मंडल, रामानंद मंडलज देवघर मंडल, अरविंद कुमार सिंह, प्रेम प्रकाश सिंह, बिनोद यादव, मुन्ना साह, छोटू साहज भानु सिंह, अधिक लाल पासवान, गुरुदेव सिंह, रमेश मंडल, सरोज मंडला इंद्रजीत कुमार समेत दर्जनों श्रद्धालु मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन