अररिया क्रिकेट एकेडमी की हुई रोमांचक जीत

Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 18 Jan 2026 8:40 PM

विज्ञापन

मैच देखने मैदान पर उमड़ी लोगों की भीड़

विज्ञापन

अररिया. अररिया कॉलेज स्टेडियम में खेले गए 35 वां भागीरथी गंगा जिला क्रिकेट लीग सीनियर डिवीजन के 27वें मैच अररिया क्रिकेट एकेडमी ने द किशन चेतन क्रिकेट एकेडमी को एक बेहद रोमांचक मुकाबले में 02 विकेट से पराजित किया. इस जीत के सूत्रधार आदर्श सिन्हा रहे. जिन्हें उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन 69 रन बनाने व 02 विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया. मैच की शुरुआत में द किशन चेतन क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. टीम ने 34 ओवर में सभी विकेट खोकर 163 रन बनाया. जवाबी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी अररिया क्रिकेट एकेडमी ने 26.3 ओवर में 08 विकेट खोकर 166 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. टीम के लिए आदर्श सिन्हा ने जुझारू पारी खेलते हुए 69 रन बनाये. मैच में अंपायर की भूमिका तनवीर व अश्वनी ने निभायी. जबकि स्कोरिंग का जिम्मा अंकित कुमार ने संभाला. मौके पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष प्रवीर कुमार विश्वास (बासु दा), सत्येन शरण, पूर्व काउंसलर ओम प्रकाश जयसवाल, उपाध्यक्ष चांद आजमी, अनामी शंकर, मोहत्सीम जुबेरी, शादाब आलम, ग्राउंड्स मैन राजेश कुमार साहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन