डीएसओ के वाहन की टक्कर से मजदूर का टूटा पांव

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 22 Apr 2026 8:14 PM

विज्ञापन

मजदूर का चल रहा इलाज

विज्ञापन

अररिया. मंगलवार की सुबह जब रामपुर मोहनपुर पंचायत के डमहैली वार्ड संख्या 03 निवासी सह टाइल्स-मार्बल मिस्त्री मो सद्दाम पिता मो सैफुल रोजमर्रा की तरह अपने काम पर बाइक से जा रहा था. इसी दौरान बस स्टेशन से रानीगंज रोड की ओर सर्विस लेन से वह अपनी बाइक पंजीकरण संख्या बीआर 39यू 5809 से जा रहा था. तभी शिवपुरी की ओर आने वाली सड़क के पास एक चारपहिया सरकारी वाहन ने उसके बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. जिसमें बाइक सवार मिस्त्री का पांव टूट गए व काफी घायल हो गया. सरकारी वाहन पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी का बोर्ड लगा हुआ था. सरकारी वाहन स्कॉर्पियो का रजिस्ट्रेशन संख्या बीआर 11 बीएल 2414 बताया जा रहा है. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. बताया गया कि वाहन में मौजूद लोग ही घायल मिस्त्री मो सद्दाम को उठाकर अररिया बस स्टैंड स्थित हड्डी रोग विशेषज्ञ एक निजी क्लीनिक में इलाज के लिए ले गये. जहां उनका इलाज जारी है. स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी गंभीर थी कि स्कॉर्पियो का पहिया सद्दाम के दाहिने पैर पर चढ़ गया. जिससे मो सद्दाम का पांव में घुटने के नीचे बुरी तरह से जख्मी हो गया.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन