डेढ़ माह की नवजात बच्ची की वैक्सीनेशन के बाद मौत, हंगामा

Updated at : 01 Apr 2024 8:17 PM (IST)
विज्ञापन
डेढ़ माह की नवजात बच्ची की वैक्सीनेशन के बाद मौत, हंगामा

डेढ़ माह की नवजात बच्ची की वैक्सीनेशन के बाद मौत, हंगामा

विज्ञापन

अररिया . अररिया सदर अस्पताल में सोमवार को डेढ़ माह की नवजात बच्ची की वैक्सीनेशन की पहले डोज पड़ने के बाद मौत हो गयी. वैक्सीनेशन के आधे घंटे के बाद जब नवजात बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी, तो परिजन पुनः बच्ची को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे. चिकित्सकों ने बच्ची के स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. इसको लेकर परिजनों ने सदर अस्पताल में हंगामा किया. सूचना पर नगर थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची व परिजन को समझा बुझाकर शांत कराया गया. जिसके बाद बच्ची का चार सदस्यीय गठित मेडिकल टीम के द्वारा पोस्टमार्टम किया गया. तत्पश्चात बच्ची के शव को परिजन को सौंप दिया गया. नवजात बच्ची एक माह 19 दिन की थी व खरहैया बस्ती काली बाजार के रहने वाले अमित कुमार की बेटी थी. घटना को लेकर नवजात बच्ची की दादी अनिता झा ने बताया कि उनकी पोती आरूषी एक माह 19 दिन की थी. डेढ़ माह के दौरान टीकाकरण के पहले डोज के तहत आज उसका पांच तरह का वैक्सीनेशन कराया गया. बच्ची को डोज दिए जाने के बाद बच्ची को लेकर घर चली गई, लेकिन इसी दौरान बच्ची की तबियत बिगड़ने लगी, जिसके बाद फिर आनन फानन में सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया.उन्होंने वैक्सीनेशन सदर अस्पताल के टीकाकरण केंद्र में होने की बात कही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन