ePaper

स्काउट गाइड की 28 सदस्यीय टीम रवाना

Updated at : 21 Nov 2025 8:34 PM (IST)
विज्ञापन
स्काउट गाइड की 28 सदस्यीय टीम रवाना

राष्ट्रीय स्तर पर करेंगे प्रदर्शन

विज्ञापन

फारबिसगंज. भारत स्काउट- गाइड की 75वीं वर्ष पूरी होने के खुशी में लखनऊ, उत्तर प्रदेश में आगामी 23 नवंबर से 29 नवंबर तक आयोजित होने वाले डायमंड जुबली सह 19 वीं राष्ट्रीय जंबूरी कार्यक्रम में भाग लेने अरिया जिले से 28 सदस्यीय टीम संयुक्त राज्य सचिव सह जिला संगठन आयुक्त अररिया बैजनाथ प्रसाद के नेतृत्व में रवाना हुई. संगठन आयुक्त बैजनाथ प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि स्काउट गाइड की टीम में 17 स्काउट, 07 गाइड, 03 लीडर 01 रोवर उनके नेतृत्व में जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि 19 वीं राष्ट्रीय जंबूरी का उद्घाटन 24 नवंबर 2025 को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा किया जायेगा. इस कार्यक्रम में पूरे भारत से 40000 स्काउट-गाइड के अलावे 22 देश के लगभग 2000 स्काउट गाइड भी भाग लेंगे. कार्यक्रम में पूरे बिहार से 822 स्काउट, गाइड व लीडर भाग ले रहे हैं. जिसमें 29 सदस्य टीम अररिया जिला से है. जो अपना प्रदर्शन राष्ट्रीय स्तर पर करेंगे. अररिया जिले से भाग लेने वाले प्रतिभागी में प्लस टू उच्च विद्यालय, अररिया से राहुल कुमार,जिला मुख्यालय दल अररिया से अभिषेक कुमार, दिवाकर कुमार,मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल, अररिया आरएस से मयंक कुमार,उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, चिकनी गरिया से रंजीत यादव,अर्जुन कुमार, उच्च माध्यमिक विद्यालय पैकटोला से मो इस्माइल, मो जावेद, वेबदुर रहमान, मधु कुमारी,भगवती देवी गोयल बालिका उच्च विद्यालय, फारबिसगंज से एकता रानी, इंदिरा गांधी स्वतंत्र गाइड कंपनी, फारबिसगंज से अदिति कुमारी, ज्योति कुमारी, अनुमंडल मुख्यालय दल फारबिसगंज से प्रेम कुमार व अंशुमन,रामानंद उच्च विद्यालय रमई से रमजानी, सूफियान व तुलसी कुमारी, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, मटियारी, भट्टाबारी से विशाखा कुमारी व लक्ष्मी कुमारी, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय आंचरा नरपतगंज से रवि किशन पासवान,आडवाणी कुमार,अजय कुमार पोद्दार,पीयूष कुमार पोद्दार, हेमंत कुमार पासवान,लीडर के रूप में विनीता कुमारी, दीपक कुमार ठाकुर, मोहम्मद सबदुल भाग लेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन