18 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार

Edited by PRAPHULL BHARTI
Updated:
विज्ञापन

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई

विज्ञापन

नरपतगंज. नरपतगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को पंचगछिया चौक के समीप एक बैग से 18 किलो गांजा बरामद हुआ. जिसे जब्त कर थाना लाया. जबकि इस कार्रवाई में तस्कर मौके से भागने में सफल रहा. जानकारी अनुसार तस्कर के द्वारा नेपाल से बैग में भरकर गांजा लेकर पंचगछिया के रास्ते बस पर सवार होकर बाहर जाने के फिराक में था. इसी बीच गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा पंचगछिया के समीप छापामारी कर बैग से 18 किलो गांजा बरामद कर लिया. वहीं पुलिस को देखते ही तस्कर मौके पर से फरार हो गया. मामले को लेकर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि अज्ञात तस्कर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है. जल्द ही अज्ञात तस्कर को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन