शादी के घर में गैस सिलिंडर ब्लास्ट, दस लोग झुलसे

Published at :26 Apr 2019 6:39 AM (IST)
विज्ञापन
शादी के घर में गैस सिलिंडर ब्लास्ट, दस लोग झुलसे

अररिया : सिमराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरंदाहा गांव में एक शादी के घर में गैस सिलिंडर ब्लास्ट कर गया. इस घटना में दस लोग गंभीर रूप से झुलस गये. सभी को परिजनों ने आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया. चिकित्सकों ने घायलों में दो की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर […]

विज्ञापन

अररिया : सिमराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरंदाहा गांव में एक शादी के घर में गैस सिलिंडर ब्लास्ट कर गया. इस घटना में दस लोग गंभीर रूप से झुलस गये. सभी को परिजनों ने आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया. चिकित्सकों ने घायलों में दो की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया.

जानकारी के अनुसार पुरंदाहा गांव में मोहम्मद वहाब की पुत्री का निकाह होना था. निकाह के लिए कुछ लोग खाना बना रहे थे. इसी दौरान सिलिंडर लीक रहने के कारण ब्लास्ट कर गया. घटना में सिलिंडर के पास खड़े बच्चे समेत दस लोग गंभीर रूप से झुलस गये.
घायलों में मोहम्मद नूरेन के 40 वर्षीय पुत्र मोहम्मद शाहिर नूर, मोहम्मद आरिफ की 10 वर्षीय पुत्री बीबी नाजमीन, मोहम्मद हबीब के पुत्र 60 वर्षीय पुत्र मोहम्मद इशफाक, मोहम्मद जुल्फिकार के पुत्री बीबी असीफा, मोहम्मद जाहिद के चार वर्षीय पुत्र मोहम्मद साहेब, मो बकर की आठ वर्षीय पुत्री बीवी जइबा, मोहम्मद बुद्धू के पुत्र अबू बकर, मोहम्मद गुफरान की पुत्री बीवी जइबा, मोहम्मद कासिम के पुत्र अबू नसर, मोहम्मद जुल्फिकार के पुत्री आशिफा, मोहम्मद रईस की पत्नी बीवी कलिला शामिल हैं.
पीड़ित परिजनों के अनुसार मो वहाब के घर उनकी पुत्री का निकाह होना था. इसके लिए उनके घर पर खाना बन रहा था. इस दौरान सिलेंडर को जलाने के दौरान आग लग कर सिलेंडर ब्लास्ट कर गया.
इससे सभी लोग गंभीर रूप से झुलस गये. चिकित्सकों ने सभी पीड़ितों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. चिकित्सकों ने मो साहिर नूर समेत दो लोगों की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. जबकि अन्य घायलों का इलाज सदर अस्पताल में जारी है. सूचना पर पीड़ितों को देखने के लिए सदर अस्पताल में परिजनों की काफी भीड़ जुट गयी थी. झुलसे घायलों को देखने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.
…या अल्लाह इस खुशी में केकर लग गयी नजर
या अल्लाह इस खुशी के माहौल में केकर नजर लगी गिली.. कितना बढ़िया खुशी के माहौल रहे.. कुछ ही देर में बराती वाला भी आबे वाला रहे.. लेकिन केकर नजर लगने की सिलेंडर में आग लगी गिली.. यह विलाप सदर अस्पताल में घायलों के पीड़ित परिजनों का था. सिलेंडर ब्लास्ट करने के बाद कई लोग झुलस गये थे.
झुलसे व्यक्ति को देखने के बाद उनके परिजन के जवान पर बस यही बात थी कि या अल्लाह इस खुशी के माहौल में केकर नजर लगी गिली. पुरंदाहा गांव में मो वहाब की पुत्री का निकाह बटुड़बारी में तय हुआ थी. इसी दौरान बराती कुछ ही देर में पुरंदाहा गांव पहुंचने वाले थे. इसी दौरान आग लग गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन