पिछले लोस चुनाव की तुलना में इस बार वोटिंग प्रतिशत में हुआ सुधार

Updated at : 24 Apr 2019 7:27 AM (IST)
विज्ञापन
पिछले लोस चुनाव की तुलना में इस बार वोटिंग प्रतिशत में हुआ सुधार

अररिया : लोकसभा क्षेत्र में शाम छह बजे तक कुल 62 प्रतिशत वोट पड़े. मतदान की रफ्तार सुबह में थोड़ी सुस्त थी. लेकिन दोपहर बाद अपने मताधिकार के प्रयोग के लिए मतदाता बूथों पर उमड़ पड़े. दोपहर बारह बजे तक जहां जिले में महज 30.71 प्रतिशत वोट डाले गये थे. वोटिंग प्रतिशत शाम चार बजे […]

विज्ञापन
अररिया : लोकसभा क्षेत्र में शाम छह बजे तक कुल 62 प्रतिशत वोट पड़े. मतदान की रफ्तार सुबह में थोड़ी सुस्त थी. लेकिन दोपहर बाद अपने मताधिकार के प्रयोग के लिए मतदाता बूथों पर उमड़ पड़े. दोपहर बारह बजे तक जहां जिले में महज 30.71 प्रतिशत वोट डाले गये थे. वोटिंग प्रतिशत शाम चार बजे 53 प्रतिशत तक जा पहुंचा.
शाम छह बजे तक जिले में 62 प्रतिशत मतदान हो चुका था. वोटिंग के लिहाज से लोकसभा आम चुनाव बेहद खास रहा. इससे पहले 2014 में हुए लोकसभा आम चुनाव में कुल 61.48 प्रतिशत वोट डाले गये थे. वहीं 2018 में हुए उपचुनाव में जिले का मतदान प्रतिशत गिर कर 59.64 पर जा पहुंचा था.
मतदान प्रतिशत बढ़ाने के तमाम कवायद के बाद जिले का मतदान प्रतिशत 62 प्रतिशत पर सिमट गया. मतदान खत्म होने के बाद कृषि उत्पादन बाजार समिति में बने वज्र गृह में ईवीएम के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था.
मतदान कर्मियों से ईवीएम रिसीव करने के लिए अलग कर्मियों की प्रतिनियुक्ति मुख्य गेट पर की गयी थी. ताकि कर्मियों को ईवीएम सहित अन्य जरूरी दस्तावेज जमा कराने में किसी तरह की कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़े.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन