एस ड्राइव में 30 गिरफ्तार, जेल

Updated at : 19 Apr 2019 7:10 AM (IST)
विज्ञापन
एस ड्राइव में 30 गिरफ्तार, जेल

अररिया : चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक ने फरार वारंटी व शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार तीन दिनों सघन छापामारी अभियान के संचालन का आदेश सभी थानाध्यक्षों को दे रखा है. आदेशानुसार बुधवार की रात जिले के सभी थाना पुलिस द्वारा क्षेत्र में सघन छापामारी अभियान का संचालन किया गया. इसमें कुल तीस […]

विज्ञापन

अररिया : चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक ने फरार वारंटी व शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार तीन दिनों सघन छापामारी अभियान के संचालन का आदेश सभी थानाध्यक्षों को दे रखा है. आदेशानुसार बुधवार की रात जिले के सभी थाना पुलिस द्वारा क्षेत्र में सघन छापामारी अभियान का संचालन किया गया.

इसमें कुल तीस लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. जानकारी मुताबिक उक्त अभियान में तारबाड़ी थाना पुलिस ने एक, बैरगाछी ओपी में पांच, आरएस ओपी में दो, जोकीहाट में तीन, महलगांव में चार, पलासी में चार, सिकटी में एक को गिरफ्तार किया गया.
इसी तरह बरदाहा में एक, सिमराहा में दो, बथनाहा में एक, सोनमणि गोदाम में एक, भरगामा में एक, फुलकाहा में एक व नरपतगंज थाना पुलिस ने तीन को गिरफ्तार किया है. सभी गिरफ्तार को गुरुवार को न्यायालय में उपस्थापित कराया गया. न्यायालय ने सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इस क्रम में जोकीहाट, महलगांव, भरगामा, पलासी पुलिस द्वारा भारी मात्रा में शराब भी जब्त किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन