ससुर ने बहू से दुष्कर्म का किया प्रयास, गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Mar 2019 5:38 AM (IST)
विज्ञापन

नरपतगंज : प्रखंड अंतर्गत फतेहपुर पंचायत में बुधवार को एक ससुर ने बहू से दुष्कर्म का प्रयास किया. पुत्र को इसकी जानकारी मिलते ही दोषी पिता को पकड़ कर नरपतगंज थाना पुलिस को सौंप दिया . संबंधित मामले में आरोपित से जरूरी पूछताछ के बाद थाना में कांड अंकित करते हुए गुरुवार को न्यायिक हिरासत […]
विज्ञापन
नरपतगंज : प्रखंड अंतर्गत फतेहपुर पंचायत में बुधवार को एक ससुर ने बहू से दुष्कर्म का प्रयास किया. पुत्र को इसकी जानकारी मिलते ही दोषी पिता को पकड़ कर नरपतगंज थाना पुलिस को सौंप दिया .
संबंधित मामले में आरोपित से जरूरी पूछताछ के बाद थाना में कांड अंकित करते हुए गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. जानकारी अनुसार फतेहपुर में एक विवाहिता अपने घर में सो रही थी. इसी दौरान ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. विवाहिता के शोर मचाने पर पति आ गया.
पुत्र ने पिता को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया. थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुत्र के आवेदन पर पिता के खिलाफ स्थानीय थाना में कांड संख्या 152 अंकित करते हुए आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




