दूसरे के खेत में भैंस चराने पर एक व्यक्ति की पीट पीटकर हत्या, एक अन्य जख्मी

अररिया : बिहार के अररिया जिले के रानीगंज थाना अंतर्गत विशनपुर गांव में दूसरे व्यक्ति के खेत में भैंस चरा रहे एक व्यक्ति की खेत वाले ने बुधवार को लाठी से पीट पीटकर हत्या कर दी तथा एक अन्य को जख्मी कर दिया. रानीगंज थाना प्रभारी किंग कुंदन ने बताया कि मृतक का नाम सदानंद […]
अररिया : बिहार के अररिया जिले के रानीगंज थाना अंतर्गत विशनपुर गांव में दूसरे व्यक्ति के खेत में भैंस चरा रहे एक व्यक्ति की खेत वाले ने बुधवार को लाठी से पीट पीटकर हत्या कर दी तथा एक अन्य को जख्मी कर दिया. रानीगंज थाना प्रभारी किंग कुंदन ने बताया कि मृतक का नाम सदानंद पासवान (65) है.
उन्होंने बताया कि जख्मी योगानंद मेहता ने आरोप लगाया है कि पिटाई करने वालों में सीताराम मेहता, बिन्नी मेहता, मुसहर मेहता और हरि नारायण मेहता शामिल थे. कुंदन ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला सदर अस्पताल भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि सभी आरोपी फरार हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




