ट्रैक्टर की टक्कर से 12 वर्षीय छात्र की मौत

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 17 Apr 2026 8:15 PM

विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने शांत कराया मामला

विज्ञापन

लोगों ने छात्र के शव को रोड पर रखकर किया घंटों प्रदर्शन नरपतगंज. प्रखंड क्षेत्र के बथनाहा-नरपतगंज मुख्य मार्ग में मेन कैनाल कोसी नहर पर पोसदाहा के समीप शुक्रवार की सुबह बालू लोड ट्रैक्टर की ठोकर से 12 वर्षीय छात्र की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. मृतक छात्र पोसदाहा वार्ड संख्या 11 मेन कैनाल नहर से दक्षिण स्थित आटा चक्की मिल से गेहूं पिसा कर साइकिल से नहर होकर वापस अपने घर जा रहा था. इसी दौरान पश्चिम की दिशा से तेज रफ्तार बालू लोड ट्रैक्टर ने बालक को जोरदार ठोकर मार दी. इसके बाद घटना की जानकारी आसपास के लोगों को हुई मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गयी. नरपतगंज थाना पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी गयी. जिसके बाद इस घटना को लेकर ग्रामीण काफी आक्रोशित हो गये. मृतक छात्र के शव को मेन कैनाल नहर पर रखकर घंटों प्रदर्शन किया. मृतक छात्र में नरपतगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बढ़ेपारा पंचायत के वार्ड संख्या आठ के मो अंसार के 12 वर्षीय पुत्र इस्तेखार है. इस मौके पर नरपतगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार ने पहुंचकर आक्रोशित लोगों को काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया. इसके बाद आक्रोशित लोग शांत हुए. घटना के बाद थानाध्यक्ष ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं शव को पोस्टमार्टम करने के बाद मृतक के परिजन को सुपुर्द कर दिया गया. इधर घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है. मामले को लेकर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों के द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही.25

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन