सड़क पर मिट्टी भर रहे मजदूरों के साथ मारपीट

Updated:
विज्ञापन

मजदूरों ने जोकीहाट व एससीएसटी थाना में किया प्रदर्शन, दिया आवेदन अररिया : जिले के जोकीहाट प्रखंड अंतर्गत चकई गांव के महादलित मजदूरों ने सोमवार को एससीएसटी थाना में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को ले प्रदर्शन किया. इस मामले में मजदूरों ने एससीएसटी थाना में आवेदन दिया है. मजदूरों द्वारा दिये गये आवेदन में […]

विज्ञापन

मजदूरों ने जोकीहाट व एससीएसटी थाना में किया प्रदर्शन, दिया आवेदन

अररिया : जिले के जोकीहाट प्रखंड अंतर्गत चकई गांव के महादलित मजदूरों ने सोमवार को एससीएसटी थाना में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को ले प्रदर्शन किया. इस मामले में मजदूरों ने एससीएसटी थाना में आवेदन दिया है. मजदूरों द्वारा दिये गये आवेदन में कहा गया है कि चकई ग्राम पंचायत के मिलिक टोला में मुखिया अशोक गुप्ता के आदेश पर पंचायत योजना के तहत सड़क पर मिट्टी भराई का काम चला रहा था. इसी दौरान खेत मालिक इम्तियाज व अजहर दोनों पिता इद्रिस मौके पर पहुंचे और गाली गलौज करने लगे. मजदूरों ने कहा कि वे मुखिया व वार्ड सदस्य के कहने के अनुसार खेत में मिट्टी काट कर सड़क की भरायी कर रहे हैं.
इसी बात पर खेत मालिक अपने सहयोगियों महबूब, मोहीद, खुशदिल, रूस्तम, समीद को बुलाया व उन लोगों के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया. इस दौरान सिल्वर ऋषिदेव गंभीर रूप से घायल हो गये. इसके अलावा माखन ऋषिदेव, पवन ऋषिदेव, भोला ऋषिदेव आदि ने जोकीहाट थाना पहुंच कर प्रदर्शन किया व आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की. जोकीहाट थाना में कार्रवाई नहीं होते देख सभी लोग एससीएसटी थाना पहुंचे. जहां लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन