बेटी को लाने गया ससुराल तो की पिटाई, चार घायल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
दामाद ने कर ली है दूसरी शादी और बेटी की कर रही है विदाई की सूचना पर गये थे लड़की के परिजन एक को किया बेहतर इलाज के लिए रेफर अररिया : बेटी को ससुराल से लाने गये तो बेटी के परिजनों ने जम कर पिता की पिटाई कर दी. इससे बेटी समेत उनके तीन […]
विज्ञापन
दामाद ने कर ली है दूसरी शादी और बेटी की कर रही है विदाई की सूचना पर गये थे लड़की के परिजन
एक को किया बेहतर इलाज के लिए रेफर
अररिया : बेटी को ससुराल से लाने गये तो बेटी के परिजनों ने जम कर पिता की पिटाई कर दी. इससे बेटी समेत उनके तीन परिजन गंभीर रूप से घायल हो गये, जिसे कुछ लोगों द्वारा ट्रैक्टर पर लाद कर इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया. चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद एक की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया. मिली जानकारी अनुसार रामपुर कोदरकट्टी निवासी भुवनेश्वर ऋषिदेव को सूचना मिली कि उनका दामाद कलानंद ऋषिदेव ने दूसरी शादी कर ली है. इस सूचना पर बबीता के पिता बेटी के ससुराल गरगद्दी गांव सोमवार को लाने गये.
जब पिता गरगद्दी गांव पहुंचे तो बबीता देवी के पति व अन्य से झगड़ा हो गया. इस दौरान बबीता के पति व अन्य ने मिलकर भुवनेश्वर ऋषिदेव, बबीता देवी, पनिया देवी आदि की पिटाई कर दी. सभी लोग घायल हो गये, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया. चिकत्सकों ने भुवनेश्वर ऋषिदेव की स्थिति गंभीर बतायी है, जबकि अन्य घायलों का इलाज सदर अस्पताल में जारी है. पीड़ित परिजनों के अनुसार इसकी सूचना दे दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










