फंदे से लटक कर महिला ने दी जान
नरपतगंज : रेवाही गांव में सोमवार देर रात्रि घर के अंदर फांसी लगाकर एक महिला का आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. मृतका रेवाही गांव निवासी मो आरीफ की 35 वर्षीया पत्नी नवीसा खातून है. घटना की सूचना मिलते हैं नरपतगंज थाना पुलिस मृतका के घर पहुंच मामले की जानकारी ली. पुलिस ने […]
नरपतगंज : रेवाही गांव में सोमवार देर रात्रि घर के अंदर फांसी लगाकर एक महिला का आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. मृतका रेवाही गांव निवासी मो आरीफ की 35 वर्षीया पत्नी नवीसा खातून है. घटना की सूचना मिलते हैं नरपतगंज थाना पुलिस मृतका के घर पहुंच मामले की जानकारी ली.
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया. जानकारी अनुसार सोमवार की देर रात रेवाही पंचायत निवासी मोहम्मद आरिफ की पत्नी नवीसा खातून घर का दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली. इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण जुटे और घर का दरवाजा तोड़ कर देखा तो उसका शव घर में झूल रहा था. घटना के बाद मायके वालों ने हत्या की आशंका को लेकर मामले की जानकारी नरपतगंज थाना पुलिस को दी. जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार सदल बल घटना स्थल पर पहुंचे व शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया. पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










