अररिया : आपत्तिजनक वीडियो वायरल तीन के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
अररिया : लोकसभा उप चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद व्हाट्सएप पर एक आपत्तिजनक वायरल वीडियो के मामले में नगर थानाध्यक्ष ने स्वलिखित बयान पर तीन लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. आरोपितों में आदिब रेजा उर्फ सूमी पिता नवाब राजा, आजाद नगर, सुल्तान आजमी उर्फ वली साकिन आजाद नगर व […]
विज्ञापन
अररिया : लोकसभा उप चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद व्हाट्सएप पर एक आपत्तिजनक वायरल वीडियो के मामले में नगर थानाध्यक्ष ने स्वलिखित बयान पर तीन लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. आरोपितों में आदिब रेजा उर्फ सूमी पिता नवाब राजा, आजाद नगर, सुल्तान आजमी उर्फ वली साकिन आजाद नगर व शहजाद पिता अफरोज साकिन आजादन नगर
अररिया : आपत्तिजनक वीडियो…
शामिल हैं. अपने आवेदन में थानाध्यक्ष दीपांकर श्रीज्ञान ने कहा है कि गुरुवार को सरकारी मोबाइल पर एक वीडियो वायरल होते हुए आया. वीडियो को देखने पर पाया कि कुछ अज्ञात युवक द्वारा आपत्तिजनक नारा लगाया जा रहा है. इस वीडियो के बैकग्राउंड स्थल का सत्यापन किया गया, तो पाया गया कि स्थल नवनिर्वाचित सांसद सरफराज आलम के इस्लामनगर के घर के सामने उत्तर तरफ का है. वायरल वीडियो की स्थानीय ग्रामीणों से पहचान कराया गयी, तो तीनों नामजदों की पुष्टी हुई. इसके अलावा अन्य लोगों की पहचान नहीं हो पायी है. तीन आरोपितों के विरुद्ध धारा 153 ए, 295 ए, 295 बी/ 500/ 501/505बी/ 34 एवं 66ए आइटी एक्ट के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
थानाध्यक्ष ने दर्ज प्राथमिकी में कहा : वीडियो के बैकग्राउंड में सांसद का घर
भाजपा आक्रोशित, निकाला जुलूस : इधर इस मामले को लेकर भाजपा आंदोलन की तैयारी शुरू कर चुका है. गुरुवार की देर संध्या भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकाला. इस जुलूस से पूर्व एनडीए प्रत्याशी पूर्व सांसद प्रदीप कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष संतोष सुराना, लोजपा नेता अजय झा ने संयुक्त बयान जारी कर कहा है कि अगर आरोपितों की गिरफ्तारी शुक्रवार की शाम तक नहीं हुई, तो सभी लोग सड़क पर उतर कर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे. इसके अलावा शिवपुरी निवासी किसलय प्रियदर्शी ने नगर थाना में एक आवेदन दिया है. इसमें भी इस वायरल वीडियो के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गयी है.
कहते हैं सांसद : सांसद सरफराज आलम ने कहा िक यह गलत है. इसकी जांच होनी चाहिए. दोषी पर पुलिस कार्रवाई करे.
कहते हैं एसडीपीओ : एसडीपीओ केडी सिंह ने बताया कि वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस अपने स्तर पर कार्रवाई शुरू कर चुकी है. पहले चरण में तीन दोषियों के विरुद्ध कांड संख्या 136/18 दर्ज किया गया है. आरोपितों की गिरफ्तारी को ले छापेमारी भी तेज कर दी गयी है. उन्होंने कहा कि इसके बाद ऐसे लोग जिनके द्वारा इस वीडियो को वायरल करने का प्रयास किया गया है. उन्हें भी कार्रवाई की जद में लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










