ePaper

10 मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

Updated at : 18 Oct 2025 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
10 मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार की प्रेरक पहल

विज्ञापन

अररिया. शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार व विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने प्रेरक पहल की. विशेष कक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय परीक्षा में शीर्ष 10 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया है. 20 सितंबर 2025 को प्लस टू बालिका उच्च विद्यालय, अररिया में जिले के 10 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के कुल 220 छात्र-छात्राओं ने विशेष कक्षा परीक्षा में भाग लिया. परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद शीर्ष 10 मेधावी विद्यार्थियों को विद्यालय बैग, तीन प्रतियां व तीन कलम देकर सम्मानित किया गया, जबकि शेष विद्यार्थियों को भी प्रोत्साहन स्वरूप तीन कॉपी व तीन कलम के रूप में अध्ययन सामग्री प्रदान की गयी. शीर्ष-10 मेधावी छात्र-छात्राओं में नाज़िया परवीन प्लस टू बालक उच्च विद्यालय, अररिया, प्रियांशु राज कर्ण प्लस टू उच्च विद्यालय, कुर्साकांटा, चांदनी कुमारी प्लस टू बालक उच्च विद्यालय, अररिया, आकृति कुमारी प्लस टू बालक उच्च विद्यालय, अररिया, प्रियदर्शिनी प्लस टू उच्च विद्यालय, कुर्साकांटा, राज नंदनी प्लस टू बालक उच्च विद्यालय, अररिया, ऋतिका कुमारी प्लस टू बीडीजी बालिका उच्च विद्यालय, फारबिसगंज, काशिश फातमा प्लस टू परियोजना बालिका उच्च विद्यालय, जोकीहाट, प्रिया कुमारी प्लस टू उच्च विद्यालय, कुर्साकांटा व तराना प्लस टू परियोजना बालिका उच्च विद्यालय, जोकीहाट शामिल हैं. जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि यह पहल वर्ष 2026 की माध्यमिक परीक्षा में अररिया जिले से अधिकतम संख्या में श्रेष्ठ (टॉपर) विद्यार्थियों को तैयार करने के उद्देश्य से आरंभ की गयी है. इसके अंतर्गत प्रत्येक माह परीक्षा आयोजित की जायेगी व परिणाम घोषित होने के बाद शीर्ष 10 विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया जायेगा. उन्होंने यह भी कहा कि अक्तूबर माह की परीक्षा 16 से 18 अक्तूबर तक संपन्न हो चुकी है, जिसका परिणाम छठ पर्व के बाद घोषित किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन