ePaper

भागलपुर में अधिवक्ता की पत्नी ने 3 साल के बेटे के साथ किया आत्मदाह, दोनों की मौत

Updated at : 21 Feb 2022 5:14 PM (IST)
विज्ञापन
भागलपुर में अधिवक्ता की पत्नी ने 3 साल के बेटे के साथ किया आत्मदाह, दोनों की मौत

मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला बच्चे का पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

भागलपुर. जिले के इशाकचक थाना क्षेत्र के 12 नंबर के समीप शिवाला गली में सोमवार दोपहर अधिवक्ता की पत्नी ने घरेलू विवाद में 3 साल के बच्चे के साथ आत्मदाह कर लिया. घटना में मृतका का बड़ा बेटा बाल बाल बच गया. मृतका बबली देवी (39) के पति अधिवक्ता प्रियरंजन सिन्हा ने बताया सोमवार सुबह कपड़ा सुखाने को लेकर घरेलू विवाद हुआ था.

इसके बाद वह और उनके छोटे भाई जोकि कोर्ट में मुंशी का काम करते हैं, दोनो काम के लिए कोर्ट चले गये. वहीं उनकी वृद्ध मां प्रमिला देवी घर के छत पर थी. इसी दौरान घर के निचले तल से अचानक धुआं निकलने लगा. जब तक लोग पहुंचे तब तक उनकी पत्नी और छोटा बेटा उत्कर्ष उर्फ केशव (3) बुरी तरह झुलस चुके थे.

इस बात की जानकारी उन्हें पड़ोसियों ने फोन कर दी. बड़े बेटे अक्षय ने बताया कि सुबह उनकी मां का चाचा, दादी और पापा के साथ कपड़ा सुखाने को लेकर झगड़ा हुआ था. जब उसके पापा और चाचा ऑफिस चले गए तो उसकी मां ने अपने और उत्कर्ष पर केरोसिन डाल दिया और माचिस जलाकर खुद ऊपर और केशव के ऊपर डाल दिया.

इस दौरान उसकी मां ने उसे भी पकड़ लिया था, पर वह किसी तरह डरकर वहां से भाग निकला. मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला बच्चे का पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन