ePaper

गोपालगंज में हवसी दरिदों की शिकार बनी चार साल की बच्ची, खेत से शव बरामद

Updated at : 14 Oct 2021 9:26 PM (IST)
विज्ञापन
गोपालगंज में हवसी दरिदों की शिकार बनी चार साल की बच्ची, खेत से शव बरामद

एक ओर जहां समाज में कुंवारी पूजन का अनुष्ठान चल रहा है, वहीं गोपालगंज में एक चार साल की कुंवारी हवसी दरिदों की शिकार बन गयी. वहां 4 साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी निर्मम हत्या की गई है.

विज्ञापन

गोपालगंज. एक ओर जहां समाज में कुंवारी पूजन का अनुष्ठान चल रहा है, वहीं गोपालगंज में एक चार साल की कुंवारी हवसी दरिदों की शिकार बन गयी. वहां 4 साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी निर्मम हत्या की गई है. हत्या के बाद शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया था. घटना माझागढ़ गांव की है.

जानकारी के अनुसार 4 साल की मासूम बच्ची गांव के ही शायर बाबा मंदिर के पास बुधवार की शाम मेला घूमने गयी थी. उसके बाद से ही वह लापता हो गई थी. परिजन रात भर मासूम की तलाश करते रहे, लेकिन वह नहीं मिली. गुरुवार की सुबह उसकी लाश गन्ने के खेत में एक कपड़े में लिपटी हुई मिली.

बताया जा रहा है कि पहले स्थानीय लोगों ने एक मासूम बच्ची का शव गन्ने के खेत में कपड़े में लिपटा हुआ देखा. ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद किया. शव की पहचान उसी मासूम बच्ची के रूप में हुई है, जो बुधवार देर शाम से लापता थी.

मृतका के पिता मोतिहारी के रहने वाले हैं, जो 4 महीने से अपने ससुराल में रह रहे हैं. बताया जाता है कि बच्ची के साथ पहले बेरहमी से दुष्कर्म किया गया और उसके बाद गला दबाकर उसकी निर्मम हत्या की गयी. मृतका के कान से भी खून का रिसाव हुआ है.

बहरहाल महिला थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गयी है. पुलिस की रिपोर्ट में भी दुष्कर्म कर हत्या की आशंका जताई गई है. मृतका के पिता ने भी दुष्कर्म कर हत्या की आशंका जतायी है. बहरहाल मौके पर पहुंचे सदर एसडीपीओ ने कैमरे के सामने कुछ भी बोलने इनकार कर दिया है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन