ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, मां ने लगाया हत्या करने का आरोप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 May 2019 1:57 AM
गया : शुक्रवार की देर रात माड़नपुर बाइपास के पास ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत का मामला सामने आया है. वहीं, मृतक की मां ने पुलिस को दिये अपने फर्द बयान में युवक के दोस्तों पर ईंट-पत्थर से मार कर हत्या करने का आरोप है. मृतक की पहचान वैतरणी […]
गया : शुक्रवार की देर रात माड़नपुर बाइपास के पास ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत का मामला सामने आया है. वहीं, मृतक की मां ने पुलिस को दिये अपने फर्द बयान में युवक के दोस्तों पर ईंट-पत्थर से मार कर हत्या करने का आरोप है. मृतक की पहचान वैतरणी तालाब के पास के रहनेवाले कृष्णा चौधरी के 26 वर्षीय बेटे शेरा कुमार के रूप में की गयी है.
स्थानीय लोगों ने बताया कि शेरा कुमार शादी-ब्याह व अन्य आयोजनों में डीजे बजाता था. शुक्रवार की रात भी कई शादी समारोह में डीजे बुक किये था. उसी को देख कर वह बाइक से घर लौट रहा था कि बाइपास के पास ट्रक की चपेट में आ गया. ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत घटनास्थल पर हो गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया. शनिवार की दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है.
मेडिकल थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी रंजीत कुमार रजक ने बताया कि युवक की मां चिंता देवी ने अपने फर्द बयान में कहा है कि शुक्रवार की रात उनका बेटा घर में था. रात करीब साढ़े नौ बजे चुलबुल पांडेय, मुखिया चौधरी (दोनों गांव भदेजी के रहनेवाले), जितेंद्र चौधरी व बंटी उनके बेटे को घर से बुला कर लेग गये और करीब 11 बजे रात को सूचना दी कि वह घायल है व उसका इलाज एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है. वहां से उसे बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल ले गयी, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










