सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार
Updated at : 18 Apr 2019 6:08 AM (IST)
विज्ञापन

पांच जिंदा कारतूस, रेड मिर्ची स्प्रे, मोबाइल व लूट की बाइक बरामद इलाके में लूट की बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे बदमाश पुलिस को देखकर दूसरा युवक पिस्टल के साथ हुआ फरार डुमरा थाना क्षेत्र के पकटोला का रहनेवालाहै गिरफ्तार सुमित सीतामढ़ी/सुप्पी : सुप्पी थाने की पुलिस ने मंगलवार की देर […]
विज्ञापन
पांच जिंदा कारतूस, रेड मिर्ची स्प्रे, मोबाइल व लूट की बाइक बरामद
इलाके में लूट की बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे बदमाश
पुलिस को देखकर दूसरा युवक पिस्टल के साथ हुआ फरार
डुमरा थाना क्षेत्र के पकटोला का रहनेवालाहै गिरफ्तार सुमित
सीतामढ़ी/सुप्पी : सुप्पी थाने की पुलिस ने मंगलवार की देर शाम वाहन चेकिंग के क्रम में सीतामढ़ी-बैरगनिया रोड स्थित ससौला कस्तूरबा आवासीय विद्यालय के समीप एक बाइक सवार युवक को गिरफ्तार किया है. हालांकि पुलिस टीम को देखकर दूसरे बाइक पर सवार उसका साथी भाग निकला.
तलाशी के क्रम में पकड़े गये युवक के कमर से एक सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल के अलावा पांच जिंदा कारतूस, मोबाइल, एक रेड मिर्ची स्प्रे व लूट की बाइक बरामद किया गया है.
पूछताछ में उसने अपना नाम सुमित कुमार बताया है. वह जिले के डुमरा थाना क्षेत्र के पकटोला गांव निवासी पुरुषोत्तम यादव का पुत्र है. भागने वाला साथी का नाम अमित कुमार बताया है. पूछताछ में यह भी बताया है कि उसके भागे साथी के पास भी पिस्टल व कारतूस था. थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि गोपनीय सूत्र से सूचना मिली थी कि लूट के इरादे से कुछ बदमाश इलाके में विचरण कर रहा है.
सूचना पर तत्काल सभी चेकिंग प्वाइंट को सतर्क कर सघन वाहन चेकिंग चलाया जा रहा था. उनके नेतृत्व में पुलिस टीम कस्तूरबा विद्यालय के पास सादे लिबास में चेकिंग कर रहा था. इसी क्रम में दो बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया. संदेह उत्पन्न होने पर पीछा कर सुमित को बाइक के साथ दबोच लिया, जबकि दूसरे बाइक पर सवार अमित भागने में सफल रहा. पकड़े गये युवक के पास से बरामद बाइक लूट की है. उक्त बाइक कहां से लूटी गयी है, पुलिस इसकी जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




