तीन फ्लैटों के ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति ले गये चोर

दानापुर : रूपसपुर थाने के नीतीबाग स्थित वैदेगी अपार्टमेंट के बंद तीन फ्लैटों को चोरों ने गुरुवार की रात खंगाल डाला. चोरों ने अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या तीन सी निवासी व एपीपी रवि प्रकाश के यहां से 80 हजार नकद समेत सात लाख के सोने के जेवर व कीमती सामान, फ्लैट संख्या तीन डी के […]
दानापुर : रूपसपुर थाने के नीतीबाग स्थित वैदेगी अपार्टमेंट के बंद तीन फ्लैटों को चोरों ने गुरुवार की रात खंगाल डाला. चोरों ने अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या तीन सी निवासी व एपीपी रवि प्रकाश के यहां से 80 हजार नकद समेत सात लाख के सोने के जेवर व कीमती सामान, फ्लैट संख्या तीन डी के स्कूल संचालक अरुण कुमार मिश्रा के यहां 50 हजार नकद समेत करीब डेढ़ लाख के गहने व फ्लैट संख्या दो सी निवासी सेवानिवृत्त इंजीनियर राम विजय सिंह के फ्लैट का ताला तोड़कर नकद समेत जेवरात उड़ा लिये. राम विजय सिंह के आने के बाद पता चलेगा, उनके घर से कितनी संपत्ति चोरी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




