ePaper

मीठापुर में बन रहे थे ब्रांडेड कंपनी के रैपर और उत्पाद

Updated at : 23 Feb 2019 3:31 AM (IST)
विज्ञापन
मीठापुर में बन रहे थे ब्रांडेड कंपनी के रैपर और उत्पाद

पटना : जक्कनपुर थाने के मीठापुर सब्जी मंडी में विजय कुमार के मकान में चल रहे प्रिंटिंग प्रेस में कई ब्रांडेड कंपनी का रैपर, बॉक्स बनाया जा रहा था और रिपैकिंग कर नकली उत्पाद बनाये जा रहे थे. इसका खुलासा उस समय हुआ जब ब्रांड प्रोटेक्शन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के निदेशक मुस्तफा हुसैन की […]

विज्ञापन

पटना : जक्कनपुर थाने के मीठापुर सब्जी मंडी में विजय कुमार के मकान में चल रहे प्रिंटिंग प्रेस में कई ब्रांडेड कंपनी का रैपर, बॉक्स बनाया जा रहा था और रिपैकिंग कर नकली उत्पाद बनाये जा रहे थे. इसका खुलासा उस समय हुआ जब ब्रांड प्रोटेक्शन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के निदेशक मुस्तफा हुसैन की निशानदेही पर जक्कनपुर पुलिस ने छापेमारी की.

इस दौरान प्रिंटिंग प्रेस से हजारों की संख्या में स्पॉस्मोडोन, नेरोलेक पेंट, रूपा गारमेंट, वॅाक्हार्डट कंपनी के रैपर, बॉक्स व नकली उत्पाद बरामद किये गये. पुलिस ने रैपर बनाने में प्रयुक्त लाखों रुपये कीमत की मशीन को भी जब्त कर लिया है. इस संबंध में मुस्तफा हुसैन के बयान के आधार पर मकान सह प्रिंटिंग प्रेस के मालिक विजय कुमार के खिलाफ जालसाजी का मामला जक्कनपुर थाने में दर्ज किया गया है.

हालांकि संचालक विजय कुमार फरार होने में सफल रहा. जक्कनपुर थानाध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद ने बताया कि फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है. सामान व रैपर बरामद किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन