कोलकाता-पटना एक्सप्रेस पर शराब तस्करों ने की पत्थरबाजी, तीन जवान जख्मी, साथी को छुड़ाने के लिए चलाये पत्थर
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मोकामा : कोलकाता-पटना एक्सप्रेस पर शराब तस्करों ने जमकर पत्थरबाजी की. वहीं, ट्रेन से शराब की खेप उतार कर फरार हो गये. शहरी हॉल्ट व बाढ़ स्टेशन के बीच शनिवार की सुबह यह घटना घटी. इसमें दो-तीन जवान मामूली रूप से घायल हो गये. इस घटना के बाद हरकत में आयी रेल पुलिस ने अवैध […]
विज्ञापन
मोकामा : कोलकाता-पटना एक्सप्रेस पर शराब तस्करों ने जमकर पत्थरबाजी की. वहीं, ट्रेन से शराब की खेप उतार कर फरार हो गये. शहरी हॉल्ट व बाढ़ स्टेशन के बीच शनिवार की सुबह यह घटना घटी. इसमें दो-तीन जवान मामूली रूप से घायल हो गये. इस घटना के बाद हरकत में आयी रेल पुलिस ने अवैध शराब के धंधेबाजों को दबोचने के प्रयास में जुटी है.
बताया जा रहा है कि तकरीबन पांच तस्कर ट्रेन से शराब की खेप के साथ आ रहे थे. शहरी हॉल्ट के पास उन्होंने वैक्यूम कर ट्रेन को रोक लिया और बोरे में बंद शराब के कार्टन उतारने लगे. गश्ती दल के जवानों ने संदेह पर दो तस्करों को दबोच लिया. तलाशी लेने पर शराब की खेप जब्त हुई. अचानक रेलवे ट्रैक किनारे खड़े बदमाशों ने जवानों से भिड़ कर अपने साथी को छुड़ा लिया.
वहीं, शराब के कार्टन लेकर गांव की ओर भागने लगे. जवानों ने पीछा कर तस्करों को दोबारा दबोचने का प्रयास किया. इससे आक्रोशित शराब तस्करों ने जवानों को निशाना बनाकर पत्थर चलाना शुरू कर दिया. पथराव से बचने के लिए जवान बोगी में छिप गये.
अचानक हुई पत्थरबाजी से यात्रियों के बीच हड़कंप मच गयी. यात्रियों ने सीट के नीचे छिप कर अपनी जान बचायी. तस्करों के उत्पात को लेकर तकरीबन 10 मिनट तक ट्रेन घटना स्थल पर खड़ी रही. बदमाशों के जाने बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली. वहीं, ट्रेन को गंतव्य स्थान के लिए रवाना कराया गया.
बाढ़ स्टेशन पर जवानों ने घटना की जानकारी जीआरपी थाने में दी. पुलिस सूत्रों के मुताबिक गश्ती दल के जवानों की ड्यूटी झाझा से बाढ़ तक शराब माफियाओं पर नकेल के लिए लगायी गयी है. इसके बावजूद माफियाओं का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है. इससे पहले भी शहरी हॉल्ट के पास पत्थरबाजी की घटना हो चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










