बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष से रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार

Published at :31 May 2014 7:20 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष से रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार

भागलपुर: बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सदानंद सिंह को फोन कर उनसे रंगदारी के तौर पर 15 लाख रुपये मांगने वाले एक व्यक्ति को आज पुलिस ने भागलपुर जिला के नवादा गांव से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस उपाधीक्षक नीरज कुमार सिंह ने बताया कि उक्त मामले में नवादा गांव से पुलिस ने निरंजन साह नामक […]

विज्ञापन

भागलपुर: बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सदानंद सिंह को फोन कर उनसे रंगदारी के तौर पर 15 लाख रुपये मांगने वाले एक व्यक्ति को आज पुलिस ने भागलपुर जिला के नवादा गांव से गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस उपाधीक्षक नीरज कुमार सिंह ने बताया कि उक्त मामले में नवादा गांव से पुलिस ने निरंजन साह नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है और उसके दो अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है.

बिहार विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता सदानंद सिंह को कल रात्रि एक मोबाइल फोन से कॉल करके अभद्र भाषा का प्रयोग किया तथा उनसे 15 लाख रुपये रंगदारी के तौर पर देने नहीं तो परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहने की धमकी दी.भागलपुर के कहलगांव विधानसभा क्षेत्र से विधायक सदानंद ने पुलिस को इसकी सूचना देने के बावजूद एक दूसरे मोबाइल फोन नंबर से उन्हें दोबारा फोन किया गया.

पुलिस इस मामले में अंटीचक थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कर हरकत में आयी और मोबाइल फोन का पता लगाकर निरंजन को गिरफ्तार किया. अपराधियों ने सदानंद को रंगदारी की राशि भागलपुर बस स्टैंड के समीप पार चौक पर एक बिना नंबर वाले आटो रिक्शा पर रख देने को कहा था. पुलिस उक्त आटोरिक्शा और उसके चालक के बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन