बिहार में नई सरकार से पहले PK का बड़ा दावा, बोले- CM कोई भी बने, दिल्ली के हाथ में रहेगा रिमोट

Updated:
विज्ञापन
prashant kishor

प्रशांत किशोर

Bihar Politics: बिहार में नई सरकार बनने से पहले प्रशांत किशोर के बयानों ने सियासी माहौल गरमा दिया है. उन्होंने CM और नई सरकार को लेकर दो बड़ी भविष्यवाणियां की हैं, जिससे राजनीति में हलचल तेज हो गई है.

विज्ञापन

Bihar Politics: बिहार में नई सरकार के गठन से पहले सियासी बयानबाजी अपने चरम पर पहुंच गई है. जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर ने दो बड़ी भविष्यवाणियां कर राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी है. उनके बयान सत्ता परिवर्तन से पहले बड़े राजनीतिक संकेत दे रहे हैं.

प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री भले ही कोई भी बने, लेकिन सरकार का असली कंट्रोल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के हाथ में रहेगा. उन्होंने दावा किया कि राज्य सरकार की प्राथमिकता बिहार का विकास नहीं बल्कि गुजरात की फैक्ट्रियों के लिए मजदूर उपलब्ध कराना होगा.

उनके मुताबिक, बिहार से बड़ी संख्या में बेरोजगार युवाओं को कम वेतन पर गुजरात भेजा जाएगा, जिससे वहां के उद्योगों को फायदा होगा.

‘बिहार से नहीं खत्म होंगी समस्याएं’

अपनी दूसरी भविष्यवाणी में प्रशांत किशोर ने कहा कि नई सरकार बनने के बाद भी बिहार की मूल समस्याएं जस की तस बनी रहेंगी. उन्होंने बेरोजगारी, पलायन, भ्रष्टाचार, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली को लेकर कहा कि इन मुद्दों पर कोई ठोस सुधार नहीं होगा.

उनका तर्क है कि जनता ने विकास के मुद्दों पर नहीं, बल्कि लालच में वोट दिया है, इसलिए बेहतर शासन की उम्मीद करना मुश्किल है.

‘मैन्यूफैक्चर्ड मैंडेट’ पर उठाए सवाल

पत्रकारों से बातचीत में प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार की राजनीतिक ताकत पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि यह जनसमर्थन नहीं बल्कि ‘मैन्यूफैक्चर्ड मैंडेट’ है, जो पैसे के प्रभाव से हासिल किया गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि इसी वजह से अब सत्ता परिवर्तन की नौबत आई है और मुख्यमंत्री पद पर वही बैठेगा, जिसे शीर्ष नेतृत्व चाहेगा.

14 अप्रैल को इस्तीफा, नई सरकार का रास्ता साफ

बताया जा रहा है कि 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं. इसके साथ ही राज्य में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. बीजेपी विधायक दल की बैठक में नए नेता का चयन होगा और उसी के आधार पर मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी.

Also Read: कल शाम 4 बजे हो सकता है बिहार के नए सीएम का ऐलान, NDA की बैठक में नाम पर लगेगी अंतिम मुहर

विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन