बिहार की नई कैबिनेट का फॉर्मूला लगभग तैयार, BJP के इन नए चेहरों को मिल सकता है मौका

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 13 Apr 2026 3:56 PM

विज्ञापन

सम्राट और नीतीश की फाइल फोटो

Bihar Next CM: बिहार में नई सरकार को लेकर हलचल तेज हो गई है. BJP के मुख्यमंत्री बनने की चर्चा के बीच नई कैबिनेट का फॉर्मूला भी लगभग तय माना जा रहा है. जल्द ही बड़े राजनीतिक ऐलान की संभावना है. नई कैबिनेट में भाजपा के कुछ नए चेहरों को भी मौका मिल सकता है.

विज्ञापन

Bihar Next CM: बिहार को जल्द ही नया मुख्यमंत्री मिल सकता है. इसके साथ ही एक नई, संतुलित कैबिनेट का गठन भी लगभग तय माना जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक, बिहार में अब BJP अपना मुख्यमंत्री बनाने जा रही है. पार्टी और गठबंधन स्तर पर इस पर सहमति बनती दिख रही है. भाजपा ने शिवराज सिंह चौहान को पर्यवेक्षक बना के भेजा है.

नई कैबिनेट का फॉर्मूला लगभग तैयार

नई सरकार के गठन के साथ ही कैबिनेट विस्तार की भी पूरी तैयारी कर ली गई है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 32-33 मंत्रियों के साथ फुल फ्लैज्ड सरकार बनाई जा सकती है. संभावित फॉर्मूले के तहत BJP के 15, JDU के 14, LJP (R) के 2, HAM के 1 और RLM के 1 मंत्री बनाए जा सकते हैं. मौजूदा कैबिनेट में 27 सदस्य हैं. जिसमें पहले BJP के 14 और JDU के 9 मंत्री शामिल हैं.

दिल्ली में हुई अहम बैठक

नई कैबिनेट और मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर दिल्ली में हाई लेवल मीटिंग भी हो चुकी है. बताया जा रहा है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बिहार प्रभारी विनोद तावड़े के बीच करीब एक घंटे तक गहन चर्चा हुई. इसके अलावा प्रदेश स्तर पर भी बैठकों का दौर चला, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के साथ भी रणनीति तय की गई. सूत्रों का दावा है कि CM फेस और कैबिनेट की लिस्ट लगभग फाइनल हो चुकी है.

कुछ मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी

मौजूदा कैबिनेट में कुछ बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं. BJP कोटे से एक-दो ‘नन-परफॉर्मिंग’ मंत्रियों को हटाए जाने की चर्चा है. साथ ही, नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने और राज्यसभा जाने के बाद उनकी जगह खाली हो गई है, जिसे नए चेहरे से भरा जाएगा.

मिथिलांचल को मिल सकता है बड़ा प्रतिनिधित्व

इस बार कैबिनेट में क्षेत्रीय संतुलन पर खास ध्यान दिया जा रहा है. खासकर मिथिलांचल क्षेत्र से नए चेहरों को मौका मिलने की संभावना जताई जा रही है, क्योंकि पिछले कैबिनेट में इस क्षेत्र से मंत्रिमंडल में कम चेहरे देखने को मिले थे.

BJP कोटे से कुछ नए और चर्चित नामों पर चर्चा तेज है.

  • सुनील कुमार पिंटू (सीतामढ़ी)- राजनीतिक परिवार से आते हैं, संगठन में मजबूत पकड़
  • नीतीश मिश्रा (झंझारपुर)- पूर्व CM जगन्नाथ मिश्रा के बेटे, अनुभवशाली नेता हैं
  • निशा सिंह (प्राणपुर, कटिहार)- महिला प्रतिनिधित्व को बढ़ावा देने वाला चेहरा
  • जीवेश मिश्रा (जाले, दरभंगा)- तीन बार के विधायक, पहले मंत्री रह चुके
  • मिथिलेश तिवारी (बैकुंठपुर, गोपालगंज)- संगठन में मजबूत पकड़
  • रजनीश कुमार (तेघड़ा, बेगूसराय)- युवा और एक्टिव नेता

मुख्यमंत्री से लेकर कैबिनेट तक सबकुछ लगभग तय माना जा रहा है. अब सिर्फ आधिकारिक ऐलान का इंतजार है, जो 14 अप्रैल को हो सकता है और पंद्रह को शपथ.

Also Read: प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी- बिहार में जल्द खत्म होगी शराबबंदी, अगले 3-4 महीने में आर्थिक संकट का खतरा

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन