प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी- बिहार में जल्द खत्म होगी शराबबंदी, अगले 3-4 महीने में आर्थिक संकट का खतरा

Updated:
विज्ञापन

सहरसा में प्रशांत किशोर

Bihar Politics: प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आर्थिक संकट की चेतावनी देते हुए शराबबंदी खत्म होने की भी आशंका जताई. प्रशांत किशोर ने कहा कि सरकार के पास पैसा नहीं है. हालात जल्द बिगड़ सकते हैं.

विज्ञापन

Bihar Politics: जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर शनिवार को सहरसा पहुंचे, जहां उन्होंने ‘बिहार नवनिर्माण अभियान’ के तहत पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ अहम बैठक की. उन्होंने बिहार की मौजूदा सरकार पर जमकर निशाना साधा और कई गंभीर आरोप लगाए.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रशांत किशोर ने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद जन सुराज के नेताओं ने पश्चिम चंपारण के गांधी भितिहरवा आश्रम में एक दिन का उपवास रखा था. उसी दौरान यह निर्णय लिया गया था कि बिहार में बनी नई सरकार को अपने वादों को पूरा करने के लिए छह महीने का समय दिया जाएगा.

घर-घर पहुंचेगा ‘बिहार नवनिर्माण अभियान’

उन्होंने बताया कि अब जन सुराज के कार्यकर्ता ‘बिहार नवनिर्माण अभियान’ के तहत घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगे और सरकार की नीतियों के बारे में अपनी बात रखेंगे. उनका कहना था कि यह अभियान जनता को सच्चाई बताने के लिए चलाया जा रहा है.

बीजेपी पर गंभीर आरोप, नीतीश को बताया ‘मुखौटा’

प्रशांत किशोर ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव के दौरान जनता को भ्रमित करने के लिए नीतीश कुमार को एक ‘मुखौटा’ के रूप में इस्तेमाल किया गया. उन्होंने दावा किया कि 202 विधायकों का समर्थन होने के बावजूद नीतीश कुमार को पद छोड़ना पड़ रहा है, जो उनकी लोकप्रियता नहीं बल्कि “खरीदा गया मैंडेट” का नतीजा है.

‘सरकार के पास नहीं है पैसा’

उन्होंने सरकार की आर्थिक स्थिति पर भी सवाल उठाए. प्रशांत किशोर ने कहा कि आज हालत यह है कि सरकारी कर्मचारियों को समय पर सैलरी नहीं मिल रही है और ठेकेदारों का भुगतान अटका हुआ है. पंचायत स्तर पर विकास कार्य ठप पड़े हैं क्योंकि सरकार के पास पैसे की कमी है.

शराबबंदी हटाने की साजिश का आरोप

प्रशांत किशोर ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार अब आर्थिक संकट से निपटने के लिए शराबबंदी हटाने पर विचार कर रही है. उन्होंने कहा कि आने वाले तीन-चार महीनों में बिहार आर्थिक संकट की ओर बढ़ सकता है और इसी बहाने से शराबबंदी खत्म करने की कोशिश की जाएगी.

बिजली पर भी उठाए सवाल

उन्होंने सरकार की ‘फ्री बिजली’ योजना पर भी सवाल खड़े किए. उनका कहना था कि एक तरफ मुफ्त बिजली देने की बात की जा रही है, वहीं दूसरी ओर बिजली दरों में वृद्धि कर दी गई है, जिससे आम जनता पर बोझ बढ़ रहा है.

Also Read: बिहार में जारी हलचल के बीच अचानक सीएम हाउस पहुंचे सम्राट, साथ में ये नेता भी हैं मौजूद

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन