ePaper

Bihar Weather: बिहार में प्री-मानसून सक्रिय, पटना में छाएंगे बादल, जानें कहां होगी बारिश

Updated at : 24 May 2024 6:20 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Weather: बिहार में प्री-मानसून सक्रिय, पटना में छाएंगे बादल, जानें कहां होगी बारिश

Bihar Weather: बिहार में प्री मानसून सक्रिय हो चुका है. पूरे राज्य में प्री-मानसून बारिश हो रही है. इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिल रही है. अगले तीन दिनों तक मौसम में बदलाव की संभावना नहीं है.

विज्ञापन

Bihar Weather: पटना. बिहार में मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली है. पूरे राज्य में प्री-मानसून बारिश सक्रिय हो गई है. इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिल रही है. शुक्रवार को राजधानी और उसके आसपास के इलाकों में बादल छाए रहेंगे. वैसे पटना समेत दक्षिण पश्चिमी हिस्से के गया, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, सीवान में बारिश की संभावना कम है. उत्तरी हिस्से के ज्यादातर जिलों में आंधी-तूफान और बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के मुताबिक, 28 मई तक बिहार में मौसम सामान्य रहा तो लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी. बिहार में एक-दो स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा पिछले 24 घंटों के दौरान बिहार के विभिन्न स्थानों पर बारिश दर्ज की गयी. पूर्णिया में सबसे अधिक 96.4 मिमी बारिश दर्ज की गयी.

24 घंटे में 65.8 एमएम हुई बारिश, मौसम हुआ सुहाना

मुजफ्फरपुर में बीते बुधवार की देर रात से लेकर गुरुवार की सुबह तक झमाझम बारिश से मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया. मौसम विभाग के रिकॉर्ड के तहत बीते 24 घंटे में 65.8 एमएम बारिश दर्ज की गयी है. बारिश के बाद पारा के नीचे जाने से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली. अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जो सामान्य से 4.7 डिग्री कम रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा. दिन में बादलों के लुका-छिपी का खेल चलते रहा. वहीं शाम के समय हल्की धूप से लोगों का सामना हुआ. आंकड़ों के तहत सबसे अधिक बारिश मुरौल में 43.2 एमएम हुई.

Also Read: Bihar: सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टी बढ़ाने का राज्यपाल ने दिया निर्देश, मुख्य सचिव को लिखी चिट्ठी

अगले चार दिन रहेगी उमस भरी गर्मी

सीतामढ़ी जिले में इस महीने में अबतक लगातार मौसम के उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है. गुरुवार को ओले के साथ बारिश हुई. बारिश का सिलसिला भी पिछले करीब 10 दिन से रुक-रुककर जारी है. हालांकि, जिला कृषि विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, अगले तीन-चार दिन मौसम साफ रहने और धूप खिलने का अनुमान जताया गया है. पूर्वानुमान के अनुसार, अगले चार दिन जिले का अधिकतम तापमान करीब 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. आज से धूप खिलने के कारण लोगों को दो-चार दिन पसीने वाली उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. चार दिन बाद मौसम फिर से करवट ले सकता है.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन