Bihar: सासाराम में दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी ने तीन मजदूरों को रौंदा, एक की मौत, दो घायल

Edited by Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन

Muzaffarpur News :

Bihar: सासाराम. बिहार के रोहतास जिले में आज एक बड़ा सड़क हादसा हुआ. दूल्हा-दुल्हन को ले जा रहे एक वाहन ने सड़क पर काम कर रहे तीन मजदूरों को कुचल दिया.

विज्ञापन

Bihar: सासाराम. सासाराम में तेज रफ्तार दूल्हे की गाड़ी ने सड़क पर काम कर रहे तीन लोगों को रौंद डाला. हादसे में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना सासाराम-आरा पथ के संझौली की है. इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है. अब तक गाड़ी के नंबर का पता नहीं चल सका है.

सड़क मरम्मत का काम कर रहे थे मजदूर

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सासाराम-आरा पथ के संझौली में एक दूल्हे की गाड़ी ने सड़क मरम्मत का काम कर रहे तीन लोगों को कुचल दिया. इसमें से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए. घायल मजदूर कवि कुमार तथा एक अन्य युवक बंटी कुमार को इलाज के लिए सासाराम अस्पताल लाया गया है. वही बृजेश कुमार की मौत हो गई है. पोस्टर्माटम के बाद उनका शव परिजनों को सौंप दिया गया है.

Also Read: Bihar: राबड़ी देवी ने बहू राजश्री को सिखाया चक्की चलाना, तेजस्वी की पत्नी ने इंस्टा पर शेयर की फीलिंग

पुलिस कर रही मामले की जांच

बताया जा रहा है कि संजौली के पास एक दूल्हा दुल्हन की गाड़ी ने सड़क के किनारे वाइट पेंटिंग कर रहे मजदूरों को धक्का मार दिया. इससे घटनास्थल पर ही ब्रजेश की मौत हो गई, जबकि मजदूरों से काम करवा रहे बंटी कुमार को भी चोट लगी है. इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई है. जिसके बाद मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने की बात कही जा रही है.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन