ब्रॉडकास्टर की एक गलती…और रोहित शर्मा बने पाक के कप्तान, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Author Ritu Raj
Updated:
विज्ञापन

रोहित शर्मा बने पाक टीम के कप्तान

मशहूर बल्लेबाज रोहित शर्मा अब भारत की नहीं पाक टीम की कमान संभालते दिखेंगे. सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस हैरान हो गए हैं.

विज्ञापन

Broadcaster: पाकिस्तान टीम इन दिनों 2 टेस्ट मैच खेलने बांग्लादेश दौरे पर गई है. वहीं दोनों टीमों अपना पहला टेस्ट बांग्लादेश के सेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेल रही है. आज यानी 9 मई को टेस्ट मैच का दूसरा दिन है. दरअसल, आज के दिन लाइव प्रसारण के दौरान ब्रॉडकास्टर ने एक बहुत बड़ी चूक कर दी है। तो आइए बताते हैं क्या है वो चूक.

ब्रॉडकास्टर ने की बड़ी गलती
बांग्लादेश और पाक के दूसरे टेस्ट मैच के दिन ब्रॉडकास्टर ने एक ऐसी गलती कर दी है,जिसे देखकर व्यूअर्स भी हैरान हो गए. दरअसल, बात ऐसा कि बांग्लादेशी ब्रॉडकास्टर ने आज के दिन लाइव प्रसारण के दौरान पाक की प्लेइंग 11 दिखाने के बजाय भारत की प्लेइंग 11 दिखा दी. सबसे दिलचस्प बात यह रही की यहां भी कप्तान रोहित शर्मा ही है। साथ में ओपनिंग पार्टनर शुभमन गिल को बनाया गया.

प्लेइंग 11 में किस खिलाड़ी को मिला मौका
कप्तान रोहित शर्मा,शुभमन गिल के अलावा तिलक वर्मा, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और मुकेश कुमार को टीम में जगह दी गई है. हालांकि, सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इस सूची में विराट कोहली को शामिल नहीं किया गया.

सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
ब्रॉडकास्टर की एक गलती के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने मैसेज और कमेंट्स की बाढ़ ला दी है. यूजर्स ने वीडियो के साथ-साथ फोटो भी जमकर शेयर किया है. इस पर एक यूजर ने लिखा- “ग्राफिक्स टीम को भी मालूम है कि टीआरपी कहां से बटोरना है.” तो वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा- “वो यहां भी इंडिया को नहीं भूल सकते.”

विज्ञापन
ऋतु राज

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola