रॉबिन उथप्पा ने चुनी 2027 वर्ल्ड कप की टीम, भुवी-वैभव के नाम ने खींचा ध्यान; ईशान को किया बाहर

Updated:
विज्ञापन

रॉबिन उथप्पा (एक्स)

रॉबिन उथप्पा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया चुनी है. जिसमें भुवी और वैभव सूर्यवंशी की एंट्री के साथ ईशान किशन को बाहर रखने का फैसला चर्चा में है.

विज्ञापन

Robin Uthappa: पूर्व भारतीय बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने 2027 में होने वाले ICC पुरुष वनडे वर्ल्ड कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय भारतीय टीम चुनी है. दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए उथप्पा की पसंद ने क्रिकेट फैंस का ध्यान खींचा है. उनकी टीम में कुछ ऐसे नाम हैं, जिनकी मौजूदगी फिलहाल काफी चौंकाने वाली मानी जा रही है.

रोहित शर्मा को मिली जगह

उथप्पा ने रोहित शर्मा को टीम में शामिल करने के साथ उन्हें ओपनिंग की जिम्मेदारी भी दी है. उनके साथ शुभमन गिल पारी की शुरुआत करेंगे. वहीं विराट कोहली को नंबर-3 और श्रेयस अय्यर को नंबर-4 पर रखा गया है. यानी उथप्पा का टॉप ऑर्डर अनुभव और युवा जोश का मिश्रण नजर आता है.

इसे भी पढ़े- ICC की ताजा रैंकिंग जारी, बुमराह नंबर-1; विराट कोहली वनडे में तीसरे स्थान पर

वैभव सूर्यवंशी को मौका

सबसे ज्यादा हैरान करने वाला नाम युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का है. उथप्पा ने उन्हें बैकअप ओपनर के तौर पर चुना है. वहीं अच्छे फॉर्म में चल रहे ईशान किशन को टीम में जगह नहीं मिली है. ईशान हाल ही में वनडे में शतक भी लगा चुके हैं, ऐसे में उनका बाहर होना चर्चा का विषय है.

राहुल पहली पसंद, संजू सैमसन बैकअप

विकेटकीपर के तौर पर केएल राहुल को पहली पसंद बनाया गया है. उनके बैकअप के रूप में संजू सैमसन को शामिल किया गया है. सैमसन फिलहाल भारत की नियमित वनडे योजनाओं का हिस्सा नहीं हैं, इसलिए उथप्पा की यह पसंद भी काफी दिलचस्प है.

इसे भी पढ़े- जो रूट बस 13 रन दूर, सचिन के इस खास रिकॉर्ड की करेंगे बराबरी

गेंदबाजी में बुमराह के साथ भुवनेश्वर की वापसी

उथप्पा ने हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा को ऑलराउंडर के रूप में चुना है. कुलदीप यादव टीम के एकमात्र अनुभवी स्पिनर हैं. तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और भुवनेश्वर कुमार को जगह मिली है. भुवनेश्वर का चयन सबसे बड़ा सरप्राइज है, क्योंकि उन्होंने 2022 के बाद भारत के लिए कोई अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेला है. वहीं सिराज भी लंबे समय से वनडे क्रिकेट से दूर रहे हैं. उथप्पा की पूरी टीम में अनुभव, युवा प्रतिभा और ऑलराउंड विकल्पों का अच्छा मिश्रण दिखाई देता है, लेकिन रोहित, भुवनेश्वर और वैभव जैसे नामों ने इसे जरूर चर्चा में ला दिया है.

इसे भी पढ़े- हार्दिक पंड्या MI में रहेंगे या जाएंगे? इस एक पोस्ट ने बढ़ाया सस्पेंस, फैंस भी कन्फ्यूज


विज्ञापन
ऋतु राज

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola