ISL 2026-27: 13 टीमों के साथ होगा नया सीजन, जानें कब शुरू होगी लीग

Updated:
विज्ञापन

इंडियन सुपर लीग 2026-27 (एक्स)

ISL 2026-27 में 13 टीमों के साथ होम-अवे फॉर्मेट में होगा. जमशेदपुर FC का बड़ा फैसला. जानें कब शुरू होगा टूर्नामेंट और क्या हैं खास बातें.

विज्ञापन

ISL 2026-27: इंडियन सुपर लीग (ISL) के 2026-27 सीजन को लेकर तस्वीर अब साफ हो गई है. ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) ने बुधवार को पुष्टि की कि इस बार लीग में कुल 13 टीमें हिस्सा लेंगी. सभी टीमें एक-दूसरे के खिलाफ दो बार खेलेंगी. यानी मुकाबले होम और अवे फॉर्मेट में होंगे.

विज्ञापन

कब से शुरू होगा टूर्नामेंट?

फिलहाल नए सीजन की शुरुआत की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है. एआईएफएफ के मुताबिक, किक-ऑफ डेट बाद में घोषित की जाएगी. इसके साथ ही मैचों का पूरा शेड्यूल और बाकी जरूरी जानकारी भी अलग से जारी की जाएगी. यानी फुटबॉल फैंस को अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा. तारीख और फिक्स्चर सामने आने के बाद ही पता चलेगा कि किस टीम का पहला मुकाबला किससे होगा.

टीमों की संख्या तय होने से क्या फायदा?

लीग में 13 टीमें होंगी, यह तय होने के बाद अब आयोजकों के लिए आगे की तैयारी आसान हो जाएगी. एक क्लब प्रतिनिधि ने कहा कि टीमों की संख्या तय होने से लीग के लिए कमर्शियल डील और मैचों की योजना पर तेजी से काम किया जा सकेगा. सीधे शब्दों में कहें तो अब स्पॉन्सर, ब्रॉडकास्टिंग, मैच शेड्यूल और दूसरी व्यावसायिक तैयारियों को अंतिम रूप देने में आसानी होगी.

इसे भी पढ़े- दलीप ट्रॉफी 2026-27 की सभी टीमों का ऐलान, देखें पूरी स्क्वाड

जमशेदपुर FC ने क्यों छोड़ा ISL?

13 टीमों की घोषणा इसलिए भी अहम है क्योंकि जमशेदपुर FC ने पिछले महीने ISL से हटने का फैसला किया था। टाटा स्टील के स्वामित्व वाली कंपनी जमशेदपुर फुटबॉल एंड स्पोर्टिंग प्राइवेट लिमिटेड (JFSPL) ने पुष्टि की थी कि क्लब 2026-27 सीजन से ISL में हिस्सा नहीं लेगा. जमशेदपुर FC 2017 से लीग का हिस्सा था और ISL की स्थापित टीमों में उसकी गिनती होती थी. ऐसे में उसका बाहर होना लीग के लिए एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है.

फुटबॉल के विकास से जुड़ा रहेगा जमशेदपुर FC

ISL से बाहर होने के बावजूद JFSPL ने साफ किया है कि वह भारत में फुटबॉल के विकास में योगदान देता रहेगा. कंपनी ने कहा कि वह ग्रासरूट लेवल पर खिलाड़ियों को तैयार करने और युवा टैलेंट को आगे बढ़ाने पर काम जारी रखेगी. यानी जमशेदपुर FC ISL में भले ही नजर नहीं आएगा, लेकिन भारतीय फुटबॉल में उसकी भूमिका पूरी तरह खत्म नहीं होगी.

इसे भी पढ़े- लॉर्ड्स में जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों का ‘गांगुली स्टाइल’ सेलिब्रेशन, VIDEO हुआ वायरल


विज्ञापन
ऋतु राज

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola